{"_id":"451ced1a-7c3b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-criticises-president-address-to-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार का विदाई दस्तावेज'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार का विदाई दस्तावेज'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को यूपीए सरकार का विदाई दस्तावेज करार दिया है। पार्टी के अनुसार इसमें देश की दिशा और दशा का पूरी तरह से अभाव है। लगातार घपले और घोटाले सामने आने के बावजूद राष्ट्रपति के अभिभाषण में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने की कोई बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करने की बात कहते हुए पार्टी ने कहा है कि अभिभाषण सरकार तैयार करती है और इसलिए वह इसकी खामियां सामने रख रही है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वास्तव में यह कोलगेट, हेलीकॉप्टर जैसे भ्रष्टाचार के मामलों से दबी यूपीए सरकार का विदाई दस्तावेज है।
विज्ञापन
यह सरकार नाकामी की नींव पर घोषणाओं का घरौंदा बनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अभिभाषण में बदहाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बारे में भी सरकार ने अपनी योजना का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन