{"_id":"cbfc1d152a2f3004b281d235ffe08625","slug":"bjp-criticise-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेशर्मी’ पर उतारू हैं नीतीश कुमार: रूडी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘बेशर्मी’ पर उतारू हैं नीतीश कुमार: रूडी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि जदयू अपनी कमियों को बड़ी ही ‘बेशर्मी’ से विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी के पीछे छिपा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा, ‘नीतीश बेशर्मी से सभी चीजों पर परदा डालने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यजनक है। तथ्य यह है कि 23 मासूमों की मौत हुई और मुख्यमंत्री एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने का गेम खेल रहे हैं। दुनिया का कोई भी स्कूल कब्रगाह में तब्दील नहीं हुआ होगा। नीतीश ने तो मरने वाले मासूमों के बच्चों के परिवारों से मिलने तक भी जहमत नहीं उठाई।’
विज्ञापन
'कांग्रेसी ने ढाई अक्षर भी नहीं सीखे'
साथ ही भाजपा ने कांग्रेस और जदयू के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोला है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी की पाठशाला से कांग्रेस नेताओं ने कुछ नहीं सीखा, जबकि उसने जदयू नेताओं को संयम से रहने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सिखाए पाठ में कांग्रेस नेताओं ने ढाई अक्षर भी नहीं सीखे। इसका सुबूत यह है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का अपना कुचक्र जारी रखा है।
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा इस बात पर चर्चा के लिए तैयार है कि आतंक की शुरुआत कब और कैसे हुई। लेकिन वह कांग्रेस को चुनावी बहस को बदलने का मौका नहीं देगी। बिहार में बड़बोले जदयू नेताओं पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि अब वे कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं।
शाहनवाज ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा कांग्रेस की मददगार हैं, उसी तरह बिहार में जदयू और राजद अब कांग्रेस के मददगार हैं।