फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp could win 61 seats in up and bihar says poll

यूपी-बिहार में इतिहास रचेगी भाजपा!

Sat, 22 Feb 2014 07:33 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
bjp could win 61 seats in up and bihar says poll

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी, इसका सटीक जवाब तो केवल समय ही दे सकता है। हालांकि चुनावी सर्वेक्षण जरूर 'मोदी लहर' की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालिया चुनावी सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भाजपा 61 सीटें जीतने जा रही है।

इन दोनों राज्यों में वह नंबर वन पार्टी बनेगी। बिहार (40) और उत्तर प्रदेश (80) में लोकसभा की कुल 120 सीटे हैं।

यूपी में बीजेपी को फायदा, सपा-बसपा को झटका

bjp could win 61 seats in up and bihar says poll

मुजफ्फरनगर दंगों के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी ध्रुवीकरण बदलने से भाजपा को फायदा मिलने जा रहा है।

सर्वे के मुताबिक बीजेपी पिछले सर्वे के अनुमान (35) को सुधारकर उत्तर प्रदेश में 40 सीटें जीतेगी। यूपी में 2009 की कामयाबी शायद ही कांग्रेस-रालोद गठबंधन दोहरा पाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुत ही फायदा मिलने वाला है। इन इलाकों की 28 सीटों में बीजेपी को 16 सीटें मिल सकती है।

पिछले लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन को 26 सीटें मिली थी। इस बार 11 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। वहीं सपा 23 से खिसकर 14 सीटों पर और बसपा 20 से नीचे 13 पर सिमट सकती है। आम आदमी पार्टी का भी यहां खाता खुल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में 21 सीटों पर कब्जा!

bjp could win 61 seats in up and bihar says poll

एबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में दावा किया गया है कि नरेंद्र मोदी और उनकी टीम की मेहनत इन राज्यों में रंग ला रही है।

हालांकि बिहार में अनुमानित सीट में थोड़ी गिरावट दिख रही है। जनवरी में कहा गया था कि बीजेपी 24 सीट जीतेगी, वहीं ताजा सर्वे में 21 सीट पर जीतने का दावा किया गया है।

राजद-लोजपा के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस को भी सियासी फायदा मिलेगा। यह गठबंधन 16 सीटें अपने कब्जे में कर सकती है। वहीं नीतीश कुमार की जदूय को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed