फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp-congress eye on dalit vote bank

अंबेडकर जयंती के बहाने दलितों के वोट की होड़ में लगेंगी भाजपा-कांग्रेस

Sun, 31 May 2015 04:06 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 04:06 AM IST
विज्ञापन
bjp-congress eye on dalit vote bank

दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत पर कब्जा करने की भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत तेज हो गई है। इसकी वजह उत्तर प्रदेश में 2017 और बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को माना जा रहा है।

विज्ञापन


दलितों को लुभाने के प्रयास के तहत केंद्र सरकार ने अंबेडकर की 125वीं जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। इसके लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है जोकि विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंबेडकर की जयंती मनाने और उनके विचारों के प्रचार प्रसार के वास्ते विभिन्न कार्यक्रम करने के लिए सुझाव देगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी जोरशोर से तैयारी में लगी हुई है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल ने शनिवार को इस संबंध में बैठक भी की। राहुल खुद 2 जून को अंबेडकर की जन्म स्थली मध्य प्रदेश के महू में जाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

67 सालों में अंबेडकर को क्या सम्मान दिया गया

bjp-congress eye on dalit vote bank

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अंबेडकर की विचारधारा और सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर की जा रही 16 बड़ी गतिविधियों के बारे में कैबिनेट को अवगत कराया गया।

अंबेडकर के बहाने प्रसाद और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि राहुल और उनकी पार्टी ने कभी अंबेडकर का सम्मान नहीं किया।

लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। वहीं प्रसाद ने कहा कि यह तथ्य पूरे राष्ट्र के सामने है कि आजादी के बाद 67 सालों में अंबेडकर को क्या सम्मान दिया गया, जबकि इन 67 सालों में 57 साल कांग्रेस सत्ता में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed