फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp, congress comments on batla decision

बटला एनकाउंटरः भाजपा को सुकून, चिदंबरम को संतोष

Thu, 25 Jul 2013 06:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
bjp, congress comments on batla decision

भाजपा ने बटला हाउस एनकाउंटर की सच्चाई पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेसी नेताओं पर गुरुवार को करारा हमला बोला। उसका कहना है कि गुरुवार को आया अदालत का फैसला आतंकवाद से लड़ रहे सुरक्षाबलों का हौसला बढ़ाएगा।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'अजीबोगरीब हालात थे। जब सरकार ने शहीद इंस्पेक्टर एम सी शर्मा को शहादत के लिए सम्मानित किया, तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे थे।'
विज्ञापन


बटला हाउस: एमसी शर्मा की हत्या में शहजाद दोषी करार
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद ने कहा कि अदालत के फैसले से हम सुकून महसूस कर रहे हैं और इस एनकाउंटर में शहीद हुए इंस्पेक्टर शर्मा की आत्मा को भी शांति मिलेगी।

इस शूटआउट ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि यह एनकाउंटर फर्जी है, लेकिन उनकी पार्टी ने खुद को इस टिप्पणी से अलग कर लिया था।


बटला एनकाउंटरः क्या-क्या हुआ उस रोज?

समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी, लेकिन तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने जोर दिया था कि मुठभेड़ असली है और यह मामला दोबारा खोलने की जरूरत नहीं है।

बटला हाउस एनकाउंटर का आजमगढ़ कनेक्शन

गुरुवार को फैसला आने के बाद चिदंबरम ने भी राहत की सांस ली। उन्होंने कहा, 'इस बात से संतोष महसूस कर रहा हूं कि यह एनकाउंटर असली था। आरोपी के पास अपील का अधिकार है और वह आगे ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed