फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP-Congress begins word war over Rahul's foreign visit

राहुल की 'छुट्टी' पर क्यों मची किचकिच?

Thu, 24 Sep 2015 06:57 PM IST
सलमान रावी
सलमान रावी Updated Thu, 24 Sep 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress begins word war over Rahul's foreign visit

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गलतबयानी कर रही है क्योंकि अक्सर चुनावों से पहले 'उन्हें छुट्टी लेने की आदत पड़ गई है।'

विज्ञापन


इससे पहले भी राहुल की छुट्टियों को लेकर खासा राजनीतिक भूचाल आया था। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी कोलोराडो के एस्पन में एक संगोष्ठी में हिस्सा लेने गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ही राहुल गांधी ने ऐसा किया है। भाजपा का आरोप है कि बिहार के महागठबंधन के साझेदार जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नहीं चाहते कि वो चुनावी रैलियां संबोधित करें। राहुल गांधी ने हाल ही में बिहार में चुनावी रैली की थी और उसमें नीतीश कुमार और लालू यादव नदारद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली ने बीबीसी को बताया, "कांग्रेस बताए कहाँ गए हैं राहुल गांधी? क्या वो फिर से छुट्टी पर हैं? जिस समारोह में हिस्सा लेने की बात कांग्रेस द्वारा कही जा रही है वो तो जुलाई में ही खत्म हो चुका है।"

मोदी के दौरों पर चर्चा क्यों नहीं?

BJP-Congress begins word war over Rahul's foreign visit

कोहली का आरोप है कि कांग्रेस की स्थिति बिहार में काफी खराब है, इसलिए वह विधानसभा चुनावों से राहुल को दूर रखना चाहती है ताकि हार का ठीकरा उनके सर पर ना फूटे।

मगर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि कोलोराडो के एस्पन में समारोह चल ही रहा है और अलग-अलग विषयों पर संगोष्ठियां हो रही हैं। इन्ही संगोष्ठियों में से एक में राहुल गांधी हिस्सा ले रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी कभी-कभी विदेश जाते हैं तो उस पर इतना हंगामा खड़ा किया जाता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी-कभी स्वदेश आते हैं मगर उस पर कोई चर्चा नहीं होती।"

अगले महीने राहुल कर्नाटक में

BJP-Congress begins word war over Rahul's foreign visit

शकील अहमद ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी का दौरा पूरी तरह निजी है। शकील अहमद ने कहा, "पता नहीं भाजपा को इतनी फिक्र क्यों हो गयी है।

भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है मगर उसको राहुल गांधी की आलोचना के अलावा कोई दूसरा काम ही नहीं है। भाजपा वाले नर्वस हो रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि राहुल कहाँ गए हैं तो फिर इतनी बेचैनी क्यों? उन्होंने कहा कि आगामी 6 से 7 अक्तूबर को राहुल गांधी के कर्नाटक में घोषित कार्यक्रम भी हैं इसलिए इस तरह के कयास बेमानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed