फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp compare ramdev with gandhi and jp

भाजपा के लिए रामदेव बने 'बापू और जेपी'

Mon, 19 May 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
bjp compare ramdev with gandhi and jp

लोकसभा चुनावों में मिली अभूतपूर्व सफलता से ओतप्रोत भाजपा ने बाबा रामदेव की तुलना महात्मा गांधी और लोकनायक जय प्रकाश नारायण से कर डाली।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने रविवार को यहां आयोजित ‘संकल्प पूर्ति उत्सव’ में रामदेव को बापू और जेपी के समकक्ष बताया। जबकि इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान के घर देर है, लेकिन अंधेर नहीं।
विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बाबा रामदेव के संकल्प पूर्ति महोत्सव में जेटली ने कहा कि योग गुरु ने महात्मा गांधी और जय प्रकाश नारायण की तरह सत्ता परिवर्तन कराया और खुद इससे अलग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रामदेव बहुमुखी प्रतिभा के धनी'

bjp compare ramdev with gandhi and jp

जेटली ने कहा कि रामदेव महात्मा गांधी की तरह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह योग, आयुर्वेद, अर्थशास्त्र और अब राजनीति में परिवर्तन लाए हैं। याद रहे कि बाबा रामदेव ने यह संकल्प किया था कि वो जब तक सत्ता नहीं बदल देंगे, हरिद्वार नहीं जाएंगे।

स्वामी रामदेव ने पंजाब के अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में जेटली के पक्ष में प्रचार भी किया था लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह से चुनाव हार गए थे।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी पर जितने राजनीतिक आक्रमण हुए, उतने किसी पर नहीं हुए। इसके बावजूद मोदी राजनीतिक क्षितिज पर चमकते रहे। विधाता के घर देर है, अंधेर नहीं।’

'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की अवधारणा'

bjp compare ramdev with gandhi and jp

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत विश्व का मार्गदर्शक बनेगा। जब तक भारत की संस्कृति जिंदा रहेगी, यहां की अस्मिता खत्म नहीं होगी। हमारी संस्कृति में जो ज्ञान विज्ञान छुपे हैं, उतने किसी देश में नहीं हैं। देश में कई राजनीतिक पार्टियां हुईं, लेकिन कांग्रेस से अपना कद ऊंचा नहीं कर पाईं। भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद राजनीतिक कद बड़ा किया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की दार्शनिक अवधारणा है।

उन्होंने कहा कि परमात्मा ने 284 सीटों पर भाजपा को कामयाबी दिलाई। यह असाधारण परिवर्तन है। इसका सिलसिला 2012 से ही शुरू हो गया था। इस मौके पर राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री रामलाल ने बाबा रामदेव से संकल्प पूर्ति पूरा होने पर हरिद्वार जाने और बीस साल से अन्न नहीं लेने के संकल्प को खत्म करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed