फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp coalition get highest seats in maharashtra assembly election.

सर्वे: महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें

Fri, 10 Oct 2014 11:54 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
bjp coalition get highest seats in maharashtra assembly election.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर होने पर 15 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में भाजपा गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटे मिलने का अनुमान है। हंसा रिसर्च और द वीक की तरफ से किए गए सर्वेक्षण में भाजपा गठबंधन को 154 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के तौर पर महाराष्ट्र के लोगों की दूसरी पसंद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण हैं। गौरतलब है कि एनसीपी के समर्थन लेने के कुछ दिन बाद ही पृथ्वीराज चव्हाण ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


सर्वेक्षण को अगर सच माना जाए तो कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में भद्द पिटने वाली है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ 25 सीटें ही मिलने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरद पवार पहुंचे पांचवे नंबर पर

bjp coalition get highest seats in maharashtra assembly election.

सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा को 36.50 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि शिवसेना को 17.10 फीसदी। वहीं कांग्रेस को महज 11.97 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है।

सर्वेक्षण के मुताबिक विधानसभा चुनावों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है। सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक एनसीपी 17 सीटों पर सिमट सकती है और उसे महज 5.85 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पद के लिए शरद पवार पांचवें सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार हैं और इस मामले में वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस से भी पिछड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed