हरियाणा: भाजपा की एक और लिस्ट आज संभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई है।
पहले ही 43 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी पार्टी तीन दर्जन और नामों की घोषणा कर सकती है। टिकट वितरण को लेकर अंसतोष के बाद पार्टी वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों और सांसदों के कुछ समर्थकों को भी टिकट दे सकती है।
समिति की बैठक में महाराष्ट्र पर चर्चा होगी या नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है। अगर समिति की बैठक के पहले शिवसेना से गठबंधन के फार्मूले पर बात हुई तो महाराष्ट्र पर भी चर्चा हो सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि नेतृत्व ने हरियाणा की बची हुई 47 सीटों पर गहन मंथन कर लिया है, मगर विशेष रणनीति के तहत सारे उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाएंगे।
चुनाव समिति की बैठक में फैसला
सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जारी होने वाली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बेटे और राव इंद्रजीत सिंह की बेटी के साथ-साथ सांसदों के कुछ समर्थकों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। 43 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए थे।
करनाल के सांसद अश्विनी कुमार ने सार्वजनिक रूप से टिकट वितरण में भाई भतीजावाद के हावी रहने का आरोप लगाया था।
उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के साथ विवाद न सुलझने के कारण शनिवार को महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की संभावना कम है। अगर बैठक से पहले यह विवाद सुलझ गया तो चर्चा हो सकती है।