एक और सर्वे: भाजपा फिर सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग चुनावी सर्वेंक्षणों में अभी तक सबसे आगे चल रही भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को एक और ओपिनियन पोल ने बढ़त दी है।
एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप के इस ओपिनियन पोल में जहां भाजपा को काफी अच्छी स्थिति में दिखाया गया है, वहीं कांग्रेस के लिए यह सर्वे बुरी खबर लेकर आया है।
देश की 543 लोकसभा सीटों पर किए गए इस ओपिनियन पोल में चुनाव बाद भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती नजर आ रही है।
एनडीए को मिल सकती हैं 259 सीटें
एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप के ओपिनियन पोल के तहत कुल 543 सीटों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 259 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 123 सीटें आती दिख रही है, जबकि अन्य दलों के खाते में कुल 161 सीटें जाने के आसार हैं। ओपिनियन पोल में अकेले भाजपा के खाते में 214 और कांग्रेस को 104 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सर्वे में 350 से ज्यादा लोकसभा सीटों के 2 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इस फेज़ में 154 सीटों के 46,571 लोगों से बातचीत के आधार पर आंकड़े जुटाए गए हैं।
यूपी में भाजपा की बल्ले-बल्ले!
पंजाब की 13 सीटों पर कांग्रेस नुकसान में दिख रही है। कांग्रेस के यहां 1 सीट के नुकसान के साथ 7 सीटें पाने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन के कुल 6 सीटें जीतने की संभावना है।
हरियाणा में भाजपा काफी फायदे में नजर आ रही है। राज्य की 10 सीटों में से भाजपा 5 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस के खाते 3 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। आईएनएलडी 2 सीटें जीत सकती है।
यूपी की 80 सीटों पर भाजपा को भारी बढ़त का अनुमान है। पार्टी यहां 43 सीटों के फायदे के साथ कुल 53 सीटें जीत सकती है। राज्य में सपा को 10, बसपा को 13 और कांग्रेस को 19 सीटों के नुकसान का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल में नहीं होगा कोई फायदा!
ओपिनियन पोल में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को भारी बढ़त का अनुमान है। तृणमूल को 9 सीटों के फायदे के साथ कुल 28 सीटें मिलते की संभावना है।
वहीं, लेफ्ट को 6 सीटों के नुकसान का अनुमान है। लेफ्ट को कुल 9 सीटें मिलने की संभावना है। ओपिनियन पोल के कांग्रेस के 1 सीट के नुकसान के साथ 5 सीटों पर सिमटने का अनुमान है।
हालांकि भाजपा का राज्य में खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। अन्य को भी यहां कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है।
गुजरात की 22 सीटों पर लहरा सकता है परचम
ओडिशा की 21 सीटों में बीजेडी को 4 सीटों का फायदा होने का अनुमान है। बीजेडी को यहां कुल 18 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस की मौजूदा तीनों सीट उसके हाथ से निकल सकती है।
हालांकि असम की 14 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त की संभावना है। कांग्रेस यहां 4 सीटों के फायदे के साथ कुल 11 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि भाजपा को एक सीट के नुकसान के साथ 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
भाजपा को गुजरात से फायदा अच्छा होता नजर आ रहा है। यहां भाजपा के 7 सीटों की बढ़त के साथ कुल 22 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस को राज्य में 7 सीटों के नुकसान के साथ 4 सीटें मिलने का अनुमान है।