फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp came on front in defense of gadkari

गडकरी के बचाव में भाजपा, कांग्रेस पर बोला हमला

Wed, 14 Nov 2012 03:49 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2012 03:49 PM IST
विज्ञापन
bjp came on front in defense of gadkari

पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के बचाव में भारतीय जनता पार्टी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नितिन गडकरी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह एक समाजसेवी उद्योगपति है और समाज की सेवा में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर वाड्रा की जांच क्यों नहीं की जा रही है। प्रधानमंत्री को कोलगेट मामले से क्यों अलग रखा जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति के ट्वीट के बाद नितिन गडकरी के मु्द्दे पर पार्टी की चुप्पी पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए थे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गुरुमूर्ति भाजपा अध्यक्ष का क्लीनचिट देने से पलट गए हैं और भाजपा अब तक खामोश है।
विज्ञापन


मंगलवार को गुरुमूर्ती ने ट्विटर पर कहा, 'मैंने कभी भी नितिन गडकरी को क्लीन चिट नहीं दी। मैं ऐसे इंसान को क्लीन चिट नहीं दे सकता जिसे मैं पूरी तरह जानता नहीं हूं। मैं गडकरी को कतई नहीं जानता।' गुरुमूर्ति के बयान पर मीडिया हलकों में बहस शुरु हुई तो उन्होंने अपने ट्वीट को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के मुद्दे पर मुझे गलत समझा जा रहा है। मैंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि गडकरी पर मीडिया का आरोप गलत है। यदि यह क्लीन चिट है तो मैंने दिया है। लेकिन गुरुमूर्ति के ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने कहा, हमें क्लीन चीट से कोई मतलब नहीं है। गडकरी इस बात को खारिज नहीं कर सकते कि उनकी कंपनियों में फर्जी तरीके से निवेश किया गया। कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि पता नहीं ये क्या हो रहा है। ऐसा लगता है कि जैसे गडकरी के मुद्दे पर भाजपा मजाक कर रही है।


कांग्रेस नेता वीके हरि प्रसाद ने काहा कि इस पूरे मामले में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सब सामने आ गया है।  कांग्रेस के हमलों के बाद भाजपा नेता बलवीर पुंज ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुमूर्ति ने अपने बयान में कोई यू टर्न नहीं लिया है। जहां तक बात दिग्विजय सिंह की है तो कांग्रेस तो खुद ही उन्हे गंभीरता से नहीं लेती है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भाजपा नेता राम जेठमलानी द्वारा नितिन गडकरी से अध्यक्ष पद से इस्तीफा मांगे जाने के बाद हुई पार्टी की कोर कमेटी के बैठक में एस गुरुमूर्ति ने नितिन गडकरी का क्लीनचिट दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed