फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP Calls mps for kanth mahapanchayat

कांठ बवालः गरमाई सियासत, BJP ने सांसदों को बुलाया

Thu, 03 Jul 2014 12:02 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
BJP Calls mps for kanth mahapanchayat

मुरादाबाद के कांठ में बवाल के बाद भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमाने लगातार कोशिश कर रही है। पार्टी ने कांठ महापंचायत के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपने पार्टी सांसदों और विधायकों को कॉल किया है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी इस महापंचायत की अध्यक्षता करेंगे।

जबकि मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान, सरधना विधायक संगीत सोम और विधायक सुरेश राणा इसमें हिस्सा लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के महापंचायत में पहुंचने की भी चर्चाएं हैं।

विज्ञापन

म‌ंदिर का लाउडस्पीकर हटाने को लेकर विवाद

BJP Calls mps for kanth mahapanchayat

भाजपा के क्षेत्रीय विभाग संगठन मंत्री रतींद्र त्यागी का कहना है यह लड़ाई केवल एक मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने की नहीं है बल्कि ये हिंदुओं के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ जंग है, जिसे पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी।

प्रशासन ने मंदिर पर लगा पंद्रह साल पुराना लाउडस्पीकर सरकार के इशारे पर हिंदुओं को अपमानित करने के लिए उतारा है।

उन्होंने कहा कि महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और संगठन के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

महापंचायत के लिए जोरों पर हो रही तैयारियां

BJP Calls mps for kanth mahapanchayat

उन्होंने कहा कि दलित महिलाओं पर लाठीचार्ज कराने वाले अफसरों पर मुकदमे लिखकर उन्हें जेल, मंदिर पर लाउडस्पीकर, जेल में बंद लोगों की रिहाई महापंचायत का एजेंडा होगा।

वहीं, संभल सांसद एडवोकेट सत्यपाल सैनी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की।

सांसद का कहना है कि यदि प्रशासन मंदिर पर लाउडस्पीकर नहीं लगाता है तो आरपार की लड़ाई होगी। उन्होंने पंद्रह साल पुराना लाउडस्पीकर ताले तोड़कर उतरवाने वाले अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed