फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp calls for shutdown in andhra pradesh after hyderabad blasts

भाजपा ने किया आंध्र प्रदेश बंद का ऐलान

Fri, 22 Feb 2013 11:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Feb 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
bjp calls for shutdown in andhra pradesh after hyderabad blasts

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैदराबाद में गुरुवार को हुए दोहरे धमाकों के विरोध में शुक्रवार को आंध्र प्रदेश बंद का ऐलान किया है। दोहरे धमाकों में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 110 घायल हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि वे विस्फोटों के विरोध में अपनी इच्छा से बंद में शामिल हों और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताएं।
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से चेतावनी मिलने के बाद भी राज्य सरकार विस्फोटों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने में विफल रही। उन्होंने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती से निपटने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को भाजपा के बंद और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने हैदराबाद तथा अन्य शहरों में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी आज हैदराबाद को दौरा करने वाले हैं। हैदराबाद में वहां घटना स्थल पर जाएंगे। इसके बाद अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे। राजनाथ ने कल धमाकों पर दुख व्यक्त किया था और घटना की गहन जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed