फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp bigger evil than Congress jds combine says yeddyurappa

कांग्रेस से ज्यादा बुरी है भाजपा: येदियुरप्पा

Thu, 06 Dec 2012 07:54 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Thu, 06 Dec 2012 07:54 PM IST
विज्ञापन
bjp bigger evil than Congress jds combine says yeddyurappa

भाजपा के साथ अपने चार दशक पुराने संबंध तोड़ने के एक हफ्ते बाद बीएस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को अपनी पूर्व पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कर्नाटक के पूर्व सीएम ने भाजपा को कांग्रेस और जद-एस से भी ज्यादा बुरी पार्टी करार देते हुए साफ कर दिया कि वह कभी भाजपा में वापसी नहीं करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा से अलग होकर येदियुरप्पा ने कर्नाटक जनता पार्टी का गठन किया है, जिसे वह आगामी 9 दिसंबर को आधिकारिक रूप से लांच करेंगे। दक्षिण में भाजपा की पहली सरकार बनाने में 70 वर्षीय येदियुरप्पा की अहम भूमिका थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने जीवनकाल में किसी भी हालात में भाजपा में वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब मैंने भाजपा की विचारधारा से किनारा कर लिया है और महात्मा गांधी, अंबेडकर और जयप्रकाश के सिद्धांतों को अपना लिया है। भाजपा से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि मैंने पार्टी के लिए हमेशा बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस तरह की बातें की जाती थी कि दक्षिण में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती, मैंने इसे संभव करके दिखाया। मगर वर्ष 2004 से मेरे ही खिलाफ साजिश शुरू हो गई। यह सिलसिला मेरे मुख्यमंत्री बनने तक जारी रहा। येदियुरप्पा ने 50 से 55 भाजपा विधायकों और 12 सांसदों का समर्थन हासिल होने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed