{"_id":"c1d66b7101560de1793dfb35f973fc08","slug":"bjp-big-win-in-body-polls-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: निकाय चुनावों में भाजपा का जलवा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान: निकाय चुनावों में भाजपा का जलवा
एजेंसी/जयपुर
Updated Tue, 25 Nov 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पिछले सप्ताह हुए निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 निकायों में से 31 पर कब्जा जमा लिया जिसमें 5 नगर निगम शामिल हैं।
विज्ञापन
राजस्थान राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 6 नगर निगम में भाजपा ने पांच और 11 पालिका परिषद तथा 15 नगर पालिका बोर्ड पर जीत हासिल की। पांच निगम में अब पार्टी के पार्षद मेयर का चयन करेंगे। विपक्षी दल कांग्रेस ने पांच पालिका परिषद और दो नगर पालिका बोर्ड पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और भरतपुर नगर निगम, 18 पालिका परिषद तथा 22 पालिका बोर्ड पर गत 22 नवंबर को मतदान हुए थे। सबसे अच्छा प्रदर्शन भाजपा ने उदयपुर नगर निगम में किया है जहां 55 में से 49 वार्ड पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन