फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp attacks congress and rahul gandhi over ad campaign

BJP बोलीः नकलची हैं राहुल, मोदी का विज्ञापन चोरी किया

Fri, 24 Jan 2014 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
bjp attacks congress and rahul gandhi over ad campaign

देश के तमाम बड़े अखबारों में आज सवेरे राहुल गांधी छाए हुए थे। आधे पन्ने के बड़े से विज्ञापन में 'मैं नहीं, हम' का नारा देते हुए यह बताने की कोशिश की गई थी कि कांग्रेस किस तरह से दूसरी पार्टियों से अलग है।

विज्ञापन


ब्रांड राहुल को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस ने यह विज्ञापन दिया, जिसमें बताया गया है कि किसी एक शख्स के पास जादू की छड़ी नहीं होती, जो तरक्की हो जाएगी। इसके लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होता है। जाहिर है, निशाना मोदी पर था।
विज्ञापन


लेकिन शाम होते-होते भाजपा ने अपना तरकश खोलकर तीर निकाले और इल्जाम लगाया कि जिस विज्ञापन के जरिए नरेंद्र मोदी पर हमला बोला गया है, वह मोदी का ही आइडिया था, जिसे राहुल के लिए कांग्रेस ने चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने चोरी किया मोदी का आइडियाः भाजपा

bjp attacks congress and rahul gandhi over ad campaign

भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और कांग्रेस का जो विज्ञापन आज अखबारों में छपा है, वह कांग्रेस का अपना आइडिया नहीं है। पार्टी का कहना है कि पार्टी में शायद नारों का भी अकाल पड़ गया है।

पार्टी के नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा के चिं‌तन शिविर में एक भाषण दिया था, जिसके पीछे ठीक यही नारा 'मैं नहीं, हम!' लिखा ‌था। भगवा दल का कहना है कि इस नारे के साथ आया यह कांग्रेस का पहला विज्ञापन है, जबकि मोदी का यह कार्यक्रम करीब दो साल पहले फरवरी, 2011 में हुआ था।

राहुल के विज्ञापन का यह नारा भाजपा के लिए हथियार बन गया है। इस विज्ञापन पर विवाद हो रहा है और पार्टी मौका नहीं चूकना चाहती इसलिए बार-बार कह रही है कि यह मोदी का विज्ञापन चोरी किया गया है।

'कांग्रेस हम नहीं, मैं की बात करती है'

bjp attacks congress and rahul gandhi over ad campaign

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह कांग्रेस का पहला विज्ञापन है, जिसमें मैं है, लेकिन हम नहीं क्योंकि सिर्फ राहुल गांधी खड़े हैं और बाकी लोग अंजान हैं।

उन्होंने कहा कि तस्वीर 2011 की है, जिसमें मोदी भाषण दे रहे हैं और पीछे बड़े से पोस्टर पर लिखा है मैं नहीं, हम। यह पूछने पर कि मोदी भी तो रैलियों में मैं की बात करते हैं, तो उन्होंने सफाई में कहा, "वह शिवराज, मनोहर पर्रिकर की योजनाएं बताते हैं और रमण सिंह की योजनाओं की जानकारी भी देते हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "भाजपा का कोई भी नेता मैं की बात नहीं करता, क्योंकि वो मैं नहीं बल्कि हम से प्रभावित रहते हैं। हम इकट्ठे मिलकर राजनीति करते हैं, देश की सेवा के लिए मिलकर करते हैं।"

क्या-क्या है राहुल के ऐड में?

bjp attacks congress and rahul gandhi over ad campaign

आज छपे विज्ञापन में सबसे ऊपर 'मैं नहीं, हम' लिखा है। जाहिर है, कांग्रेस राहुल के इस विज्ञापन के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि वह मोदी और केजरीवाल की तरह व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक कोशिश में यकीन करती है।

विज्ञापन में लिखा है, "किसी भी एक हाथ में जादू की छड़ी नहीं होती कि बस घुमाई और हो गई तरक्की। हम सबको साथ मिलकर एक महान भारत बनाना है। इसलिए कांग्रेस का उद्देश्य है हर हाथ में शक्ति, ताकि हर किसी को मिले तरक्की के पूरे अवसर।"

इसके बाद कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ बना है और ठीक बराबर में लिखा है, 'हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की।' इसी नारे को लेकर कांग्रेस चुनावों में उतरना चाहती है और उम्मीद कर रही है‌ कि वह एक बार फिर अपनी गद्दी बचाने में कामयाब रहेगी।

तस्वीर काफी कुछ कहती है

bjp attacks congress and rahul gandhi over ad campaign

विज्ञापन में केवल शब्दों का खेल है, ऐसा नहीं है। इसमें इस्तेमाल की गई तस्वीर भी अपनी कहानी कहती है। मध्य में राहुल गांधी खड़े मद्धम मुस्कुरा रहे हैं और साथ में खड़े लोग कांग्रेस की 'समग्र विकास' की विचारधारा को रेखांकित कर रही है।

राहुल गांधी के साथ इस विज्ञापन में आप महिलाओं और किसानों की भागीदारी के अलावा मजदूरों और आदिवासियों को भी देख सकते हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय को रिझाने की कोशिश भी की गई है।

साथ ही साथ विज्ञापन में पूर्वोत्तर का भी खास ख्याल रखा गया है। पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पांच में से चार राज्यों में हार का मुंह देखना पड़ा। जो एकमात्र जीत नसीब हुई, वह पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की वजह से।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed