{"_id":"1e1237f2-c2a9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-attack-on-upa-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मनमोहन प्रधानमंत्री तो हैं लेकिन नेता नहीं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मनमोहन प्रधानमंत्री तो हैं लेकिन नेता नहीं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 22 May 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस आज यूपीए सरकार के नौ साल पूरे होने पर जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने केंद्र सरकार पर हल्ला बोल दिया है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि यूपीए 2 अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। स्वराज ने नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह पीएम तो हैं लेकिन नेता नहीं।
विज्ञापन
सुषमा ने कहा कि यूपीए 2 के शासनकाल में हर नया घोटाला पुराने से बड़ा होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विदेश नीति के मोर्चे पर भी सरकार असफल रही है। महिला सुरक्षा के मोर्चे पर उन्होंने सरकार को असफल बताया।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल होने का कारण वे जनता के सामने सरकार के कारनामों को उजागर करेंगे।
बीजेपी नेता अरूण जेटली ने कहा कि यूपीए निराशाजनक माहौल में चौथी वर्षगांठ मना रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए की लोकप्रियता घट रही है।
उन्होंने कहा कि यूपीए ने पीएम पद को कमजोर किया है। पहले पीएम का पद इतना छोटा नहीं था। पीएम पर पहले कभी इतने व्यंग्य नहीं हुए। मनमोहन सिंह हंसी के पात्र बन गए हैं।
जेटली ने कहा कि अहंकार में चूर यूपीए सरकार ने सीबीआई का दुरूपयोग किया है। सीबीआई सरकार को बचाने का काम कर रही है। सीबीआई के चलते ही मायावती और मुलायम का समर्थन मिल रहा है।
जेटली ने कहा कि सरकार अपने शासनकाल में जवाबदेही से बचती रही है। सरकार नैतिक समर्थन खो चुकी है। विपक्षी दल होने के नाते बीजेपी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगी।