फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP attack on Mamata Banerjee.

भाजपा का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Mon, 06 Oct 2014 09:22 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
BJP attack on Mamata Banerjee.

तृणमूल कांग्रेस नेता के घर पर हुए बम धमाकों को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया है कि ममता के शासन में पश्चिम बंगाल राष्ट्रविरोधी और जिहादी गतिविधियों के लिए सुरक्षित जगह बनकर उभरा है। साथ ही पार्टी ने पुलिस पर सबूतों को नष्ट करने का भी आरोप लगाया है।

भाजपा सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि बर्धमान पुलिस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की जगह तृणमूल नेता के घर से बरामद सबूतों को नष्ट करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने एनआईए को एक दिन बाद जानकारी दिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने ममता बनर्जी से पूछा कि वह इस मामले में स्पष्टीकरण दें कि जहां धमाका हुआ, क्या वह तृणमूल नेता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल

BJP attack on Mamata Banerjee.

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मनी लांड्रिंग में शामिल आरोपियों को बचाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ममता के राज में बंगाल राष्ट्रविरोधी और जिहादी गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमान बोस ने तृणमूल कांग्रेस और धमाके में मारे गए संदिग्ध आतंकियों के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया है।

उन्होंने तत्काल इस मामले में ममता बनर्जी सरकार से बयान जारी करने की भी मांग की। उन्होंने दावा किया कि खगरागढ़ स्थित जिस घर में धमाका हुआ, उसके मकान मालिक और मारे गए लोगों का तृणमूल कांग्रेस से करीबी नाता है।

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस प्रतिबंधित मुसलिम कट्टरपंथी गुटों के प्रति कुछ ज्यादा ही प्रेम प्रकट कर रही है। यह न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी और सभी अराजक तत्वों, संगठनों के बीच गठजोड़ है। यह सभी लिए चिंता की बात है।

तृणमूल ने दी सफाई

BJP attack on Mamata Banerjee.

तृणमूल कांग्रेस महासचिव मुकुल रॉय ने बर्धमान में हुए धमाकों और पार्टी के बीच किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि माकपा और भाजपा गैर जिम्मेदाराना बयान देकर राज्य में अशांति फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे राज्य के लोगों से संपर्क बनाए हुई हैं जबकि भाजपा और वाम दल गलत बयानबाजी कर बकरीद से पहले माहौल खराब करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि तृणमूल को भाजपा और माकपा से राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed