फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp attack on jdu-rjd

भाजपा को मिल ही गई RJD-JDU की कमजोर कड़ी

Wed, 12 Aug 2015 08:49 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
bjp attack on jdu-rjd

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदें जदयू-राजद की आपसी खींचतान पर टिकी हैं। सर्वे और तमाम माध्यमों के जरिए भाजपा आलाकमान के सामने जो जमीनी सच्चाई सामने आ रही है उसमें जदयू और राजद के गठजोड़ की विफलता ही पार्टी के मंसूबे पूरे कर सकती है।

विज्ञापन


इससे पार्टी आलाकमान की चिंता बढ़ी हुई है। यही वजह है कि पार्टी ने प्रचार अभियान की अपनी पूरी रणनीति लालू और नीतीश की एकजुटता को कमजोर करने पर केंद्रित कर दी है।
विज्ञापन


जदयू और राजद प्रमुख के रिश्तों की दरार बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने के प्रयासों के तहत भाजपा ने आक्रामक हमले बोल कर चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही प्रचार में तल्खी ला दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जदयू-राजद की आपसी खींचतान पर टिकी भाजपा की उम्मीदें

bjp attack on jdu-rjd

जदयू-राजद गठबंधन में भाजपा को नीतीश और लालू के बीच का नाजुक रिश्ता ही कमजोर कड़ी के रूप में दिखाई दे रही है। इसलिए, भाजपा ने जदयू-राजद की कमजोर कड़ी पर वार का निर्णय लिया है।

चुनावी जीत के लिए भाजपा भुजंग प्रसाद और चंदन कुमार जैसे जुमलों के सहारे जदयू-राजद की कमजोर कड़ी पर वार करेगी। इस प्रयास के तहत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया की परिवर्तन रैली में पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करने में मात खाई भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जनता परिवार पर बढ़त बना ली है। जदयू के वरिष्ठ नेता के अनुसार दो महीने पहले मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भी लालू यादव के साथ नीतीश कुमार का साझा चुनाव प्रचार अभियान शुरू होना तो दूर अभी उसकी रणनीति तक नहीं बन पाई है।

हो रहा है जुमले का असर
दरअसल लालू के साथ आने के बाद नीतीश ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि जिस तरह जंगल मे चंदन के सांप से घिरे रहने के बावजूद उसकी खुशबू पर असर नहीं पड़ता उसी तरह उन पर भी असर नहीं पड़ेगा।

इस बयान के जरिए नीतीश ने लालू को सांप करार दिया था। इस विवाद को हवा देने के लिए ही पीएम ने लालू के लिए भुजंग प्रसाद तो नीतीश के लिए चंदन कुमार का जुमला इस्तेमाल किया था। भाजपा आलाकमान का मानना है कि पार्टी का यह दांव चलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed