फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp attack on congress manifesto

भाजपा का हमला, कांग्रेस के घोषणापत्र को कहा ‘धोखा पत्र’

Thu, 27 Mar 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
bjp attack on congress manifesto

कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को भाजपा ने जनता के साथ ‘धोखा पत्र’ करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि दस साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस अब लोगों से नए तरह के झूठे वादे कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को 2009 चुनाव में सत्ता में आने पर 100 दिन के भीतर महंगाई दूर करने के वादे पर जनता को जवाब देना चाहिए।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद वह इन कार्यों को क्यों नहीं कर पाई, जिनका अब वादा कर रही है।

'कांग्रेस की नीतियों से गिरी विकास दर'

bjp attack on congress manifesto

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर घर में बिजली मुहैया कराने की बात कही गई है, जिससे दुष्यंत कुमार का यह शेर याद आ गया कि ‘कहां तो तय था चिरागां हर एक घर के लिए, कहां चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए।’

उन्होंने कहा कि अब वे पूरे भारत के लिए रोशनी का वादा कर रहे हैं। गरीबों की हमदर्द होने का दावा करने वाली कांग्रेस को यूपीए सरकार की वह परिभाषा भी याद रखनी चाहिए जिसमें गांवों में रोजाना 27 रुपये व शहरों में 32 रुपये कमाने वाले को गरीब नहीं माना गया था।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि सत्ता में आने पर विकास दर आठ फीसदी कर देगी, लेकिन उसकी गलत नीतियों के कारण ही यह गिर कर 4.6 फीसदी पहुंच गई। एनएसओ के आंकड़े बताते हैं कि यूपीए के पहले पांच साल में मात्र 27 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी विदाई के समय में ऐसे लंबे चौड़े जो वादे किए हैं उसमें विश्वसनीयता, गंभीरता और प्रमाणिकता की घोर कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed