{"_id":"e37f50ba8c80bbc57a7b14d59c5b2cf3","slug":"bjp-asks-shatrughan-to-pipe-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कहा, मोदी पर मुंह ना खोले शॉटगन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा ने कहा, मोदी पर मुंह ना खोले शॉटगन
नई दिल्ली।
Updated Sat, 03 Aug 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के खिलाफ और नीतीश कुमार के पक्ष में बयानबाजी करने वाले सिने अभिनेता व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी हाईकमान ने चुप रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
भाजपा ने सिन्हा को आगाह किया है कि उनके इस तरह के बयानों से पार्टी के हितों को नुकसान पहुंच सकता है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सिन्हा से कहा है कि वे मोदी के खिलाफ बयानबाजी न करें और न ही नीतीश की तारीफ करें। आने वाले दिनों में सिन्हा को ऐसे मामलों में चुप्पी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
शॉटगन बोले लोकप्रिय तो अमिताभ भी है, उन्हें राष्ट्रपति बनना चाहिए
विज्ञापन
हालांकि पार्टी ने सिन्हा के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर चर्चित होना ही मानदंड है तो अमिताभ बच्चन को देश का राष्ट्रपति बना देना चाहिए।
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जवाब में कहा, ‘रील लाइफ और रीयल लाइफ में अंतर होता है। रील लाइफ में बिग बी की लोकप्रियता में कोई संदेह नहीं है, मगर रीयल लाइफ में मोदी लोगों में खासे लोकप्रिय हैं।’
हाल ही में एक इंटरव्यू में सिन्हा ने कहा था कि मोदी बगैर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आशीर्वाद के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बन सकते।