{"_id":"9e7291ffed0bc8fd652828429e700d36","slug":"bjp-as-symbol-of-terrorism-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बीजेपी ने गुजरात में जो किया, वह भी आतंकवाद था'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'बीजेपी ने गुजरात में जो किया, वह भी आतंकवाद था'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Jul 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेताओं की ओर से भाजपा पर किए जा रहे हमले का दौर जारी है।
विज्ञापन
इस क्रम में मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने भाजपा को आतंकवाद का प्रतीक करार दे दिया। कांग्रेस नेता का यह बयान एक बार फिर से विवाद खड़ा कर सकता है।
मीडिया से बातचीत में अफजल ने कहा कि भाजपा आतंकवाद का प्रतीक है। इस पार्टी के लोगों ने 2002 में गुजरात में जो कुछ किया वह आतंकवाद से कम नहीं।
राहुल की नसीहत, लक्ष्मण रेखा न लांघें कांग्रेसी प्रवक्ता
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करना और उन्हें नुकसान पहुंचाना आतंकवाद नहीं है तो और क्या है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह भाजपा के बारे में कोई नई बात नहीं कह रहे हैं। भाजपा के बारे में मीडिया भी यही बातें कहता रहा है। अफजल ने गुजरात दंगे को राज्य प्रायोजित आतंकवाद भी करार दिया।
विज्ञापन
'इंडियन मुजाहिदीन प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं शकील अहमद'
पार्टी महासचिव शकील अहमद ने द्वारा इंडियन मुजाहिद्दीन को गुजरात दंगों की उपज बताए जाने के बारे में पूछे जाने पर अफजल ने कहा कि अहमद ने खुद ही अपने बयान को निजी बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पार्टी में अलग-अलग राय है तो उसे पार्टी में लोकतंत्र की ताकत माना जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने सोमवार को कहा था कि अहमद की टिप्पणी पार्टी की राय नहीं है। बाद में इस अहमद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात के बारे में पार्टी नेता कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वे इस बात की जानकारी देने से कतरा रहे हैं कि अहमद खुद गांधी से मिलने पहुंचे थे अथवा उन्हें बुलाया गया था।