{"_id":"354d495c-c0ab-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-appoints-modi-aide-amit-shah-in-charge-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के करीबी अमित शाह को यूपी की बागडोर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के करीबी अमित शाह को यूपी की बागडोर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति संवारने की कोशिश में एक बार फिर हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
फायर ब्रांड वरुण गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद पार्टी ने नरेंद्र मोदी के दाहिने हाथ अमित शाह को नरेंद्र सिंह तोमर के स्थान पर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है।
उनके साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत, रामेश्वर चौरसिया व सत्येंद्र कु शवाहा के रूप में तीन सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मिली हार के बाद पार्टी ने वहां के प्रभारियों को हटाते हुए यह जिम्मा राधा मोहन सिंह व बलबीर पुंज को सौंपा है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी अच्छी तरह जान गए हैं कि दिल्ली की संसद का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यही कारण है कि मोदी इस राज्य पर विशेष निगाह रखना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह मोदी का ही दांव है, जिसे पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फौरन स्वीकार कर लिया है।
राज्य में दम तोड़ रही पार्टी में जान फूंकने के लिए गांधी और शाह जैसे तेज तर्रार नेताओं के दम पर पार्टी पुरानी लाइन पर चलने को पूरी तरह तैयार हो गई है।
विज्ञापन
वहीं वरुण गांधी को पश्चिम बंगाल का प्रभार दिया गया है, जबकि स्मृति ईरानी का कद बढ़ाते हुए उन्हें गोवा की कमान दी गई है।
उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत व हिमाचल प्रदेश में कलराज मिश्र को हटाया गया है। खास बात यह भी है कि पार्टी ने विधान सभा चुनाव को तैयार खड़े राज्यों के प्रभारियों को नहीं छेड़ा है।
मध्य प्रदेश में अनंत कुमार, राजस्थान में कप्तान सिंह, छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा को बरकरार रखा गया है। शांता कुमार को पंजाब में चुनाव जिताने का इनाम उन्हें बरकरार रखे जाने के रूप में मिला है।
यहां का सह प्रभार पार्टी प्रवक्ता बनाए गए कैप्टन अभिमन्यु के स्थान पर श्याम जाजू को दिया गया है। लेकिन हरियाणा में हर्षवर्धन के स्थान पर जगदीश मुखी को प्रभारी व अनिल जैन को सह प्रभारी बनाया गया है। चंडीगढ़ का प्रभारी आरती मेहरा को बनाया गया है।
इन राज्यों में ये संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश: अमित शाह (प्रभारी), त्रिवेंद्र, सिंह रावत, रामेश्वर चौरसिया, सत्येंद्र कुशवाहा (सह प्रभारी)
हिमाचल प्रदेश: बलबीर पुंज (प्रभारी)
पंजाब: शांता कुमार (प्रभारी), श्याम जाजू (सह प्रभारी)
चंडीगढ़: आरती मेहरा (प्रभारी)
हरियाणा: जगदीश मुखी (प्रभारी), अनिल जैन (सह प्रभारी)
उत्तराखंड: राधा मोहन सिंह (प्रभारी)
जम्मू कश्मीर: अविनाश राय खन्ना (प्रभारी), सरदार आरपी सिंह (सह प्रभारी)
बिहार: धर्मेंद्र प्रधान (प्रभारी), विनोद पांडेय (सह प्रभारी)
गोवा: स्मृति ईरानी (प्रभारी)
पं. बंगाल: वरुण गांधी (प्रभारी), सिद्धार्थ नाथ सिंह (सहप्रभारी)
अन्य महत्वपूर्ण पद
कार्यक्रम क्रियान्वयन और सह संयोजन समिति के सह संयोजक: मुख्तार अब्बास नकवी
राष्ट्रीय चुनाव संयोजक: आर रामकृष्णन
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक: श्रीकांत शर्मा
महिला मोर्चा: मृदुला सिन्हा
युवा मोर्चा: पी मुरलीधर राव