फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp angry with congress at snoopgate commision decision

भाजपा बोली, सत्ता में आते ही भंग कर देंगे आयोग

Sat, 03 May 2014 05:32 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
bjp angry with congress at snoopgate commision decision

आम चुनाव के अंतिम दौर में महिला की जासूसी मामले में यूपीए सरकार का आयोग गठित करने की घोषणा भाजपा को रास नहीं आई है।

विज्ञापन


पार्टी ने इसे असंवैधानिक और जाती हुई सरकार का सियासी शिगूफा करार देते हुए सत्ता में आते ही आयोग को भंग कर देने की घोषणा की है।

इतना ही नहीं पार्टी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि नई सरकार यूपीए सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की गंभीरता से समीक्षा भी करेगी। पार्टी ने यूपीए सरकार के इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए  इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करने के संकेत दिए हैं।

भाजपा का कांग्रेस और यूपीए पर तीखा हमला

bjp angry with congress at snoopgate commision decision

उल्लेखनीय है कि गुजरात में महिला की कथित जासूसी के मामले में आम चुनाव से पूर्व जांच आयोग गठित करने के फैसले के बाद यूपीए सरकार ने जांच शुरू करने के लिए जल्द ही आयोग की अगुवाई के लिए न्यायाधीश की नियुक्ति की घोषणा की है।

कैबिनेट के आयोग के गठन के फैसले पर सहमति की मुहर लगने के बाद उठे राजनीतिक बवंडर के बाद यूपीए सरकार ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

महिला की जासूसी मामले में आयोग के गठन की सरगर्मी शुरू होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कहा, असंवैधानिक है फैसला

bjp angry with congress at snoopgate commision decision

पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि ऐसे समय में जब एक नाकाम सरकार के रुखसत होने में महज 10 दिन बचे हैं, तब इस तरह का फैसला असंवैधानिक है।

उन्होंने कहा कि चूंकि कांग्रेस आगामी दो चरणों के मतदान में अपना खाता खाली देख रही है, इसलिए वह मुद्दों गत लड़ाई लड़ने के बदले ओछेपन पर उतर आई है।

जेटली ने नई सरकार के आते ही आयोग को भंग करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह सरकार यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की गंभीरता से समीक्षा भी करेगी।

विज्ञापन

'मोदी लहर को थामने का प्रयास कर रही कांग्रेस'

bjp angry with congress at snoopgate commision decision

जेटली ने सरकार के इस फैसले को असंवैधानिक और आचार संहिता का खुला उल्लंघन भी करार दिया। उन्होंने यह कह कर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने का संकेत दिया कि इस मामले में सारे विकल्प खुले हैं।

इस दौरान जेटली ने जासूसी मामले की जांच के लिए यूपीए सरकार के उतावले पन की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वैसे भी जाती हुई सरकार राजनीतिक परंपराओं का आदर करते हुए आम चुनाव के दौरान नियुक्तियों और महत्वपूर्ण फैसले को टाले रखती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह का हथकंडा अपनाकर देशभर में जारी मोदी लहर को थामने का असंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed