{"_id":"16967ef54f7224ad575624d27d4ffdf1","slug":"bjp-angry-at-political-deal-of-congress-and-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-सपा के बीच ‘सियासी’ डील पर भाजपा गरम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस-सपा के बीच ‘सियासी’ डील पर भाजपा गरम
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और सपा के बीच कथित ‘सियासी’ डील पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि यह बात फिर से साबित हो गई है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक हितों के लिए सीबीआई का दुरुपयोग करती है।
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने शनिवार को यहां कहा कि यह बात सामने आ रही है कि खाद्य सुरक्षा बिल को संसद से हरी झंडी दिलाने में सपा की मदद पाने के लिए कांग्रेस अब मुलायम सिंह पर मेहरबान होने जा रही है।
बिल का समर्थन करने पर सीबीआई मुलायम और उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले बंद कर सकती है।
पढ़ें:- खाद्य सुरक्षा बिल को समर्थन के बदले मुलायम को राहत!
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का यह आरोप सच साबित होता है कि यूपीए सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए सीबीआई का दुरुपयोग करती है।
इसके अलावा भाजपा ने तमिलनाडु सरकार से पिछले नौ माह के दौरान पार्टी के चार नेताओं की हत्या के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन
निर्मला ने कहा कि बृहस्पतिवार रात रमेश की हत्या वास्तव में तमिलनाडु में भाजपा नेताओं को लक्ष्य बनाकर किए जा रहे कत्ल की श्रृंखला की एक और कड़ी है।
इससे पहले पार्टी के राज्य मेडिकल प्रकोष्ठ के सचिव डा. अरविंद रेड्डी, पूर्व पारषद मुरूगन और नागापटिनम जिले के पार्टी अध्यक्ष पुगाझेदी की निर्मम हत्याएं हो चुकी हैं।