फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp and sangh will join in World Hindu Congress.

विश्व हिंदू कांग्रेस में चमकेंगे संघ और भाजपा के चेहरे

Thu, 20 Nov 2014 08:50 AM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
bjp and sangh will join in World Hindu Congress.

चार साल की तैयारियों के बाद 21 नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय विश्व हिंदू कांग्रेस में मोदी सरकार, भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई दिग्गज चेहरे नजर आएंगे।

विज्ञापन


कुल सात सत्रों वाले तीन दिवसीय आयोजन में संघ प्रमुख मोहन भागवत, अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर परिकर सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इस आयोजन को दुनिया भर के करीब सौ करोड़ से अधिक आबादी वाले हिंदुओं को एकजुट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यही कारण है कि इस कार्यक्रम की थीम ‘एक साथ चलें, एक साथ बोलें’ रखी गई है। जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन में शिरकत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नहीं कर पाएंगे शिरकत

bjp and sangh will join in World Hindu Congress.

विश्व हिंदू कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील पंडित ने कहा कि इस दुनिया में हिंदुओं की संख्या एक अरब से ज्यादा है। बावजूद इसके अन्य धर्मों के मुकाबले हम काफी पीछे हैं। साथ ही दुनिया भर में हिंसा का शिकार होने के बावजूद इसके विरोध में हिंदू समाज की एकजुटता नहीं दिखती।

यही कारण है कि इस विश्व हिंदू कांग्रेस में हिंदू समाज को एकजुट करने और सरकार के बदले समाज की बदौलत चुनौतियों से पार पाने के लिए जागरूकता लाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह समुदाय अगर एकजुट हो कर बोलेगा तो दुनिया उसकी बात सुनेगी। पंडित के मुताबिक आयोजन में भले ही हिंदू संतों को न्यौता दिया गया है, मगर यह किसी भी दृष्टि से संत महासम्मेलन जैसा मामला नहीं है।

54 देशों के 2000 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

bjp and sangh will join in World Hindu Congress.

तीन दिवसीय सम्मेलन में 54 देशों के 2000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें मारीशस के पूर्व प्रधानमंत्री जगन्नाथ समेत कनाडा, न्यूजीलैंड, सूरीनाम, फिजी आदि देशों के कई हिंदू सांसद और राजनीतिक नेता भी हिस्सा लेंगे। समारोह का आयोजन करने वाले वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन की योजना चर्चा के सार को घोषणा पत्र का रूप दिए जाने की योजना है।

सात सत्रों का होगा कार्यक्रम
तीन दिन के इस आयोजन में सात आयाम तय किए गए हैं। सम्मेलन का उद्घाटन संघ प्रमुख भागवत करेंगे। इसके बाद युवा, अर्थव्यवस्था, महिला, शिक्षा, राजनीति, संगठन और मीडिया विषय में इस क्षेत्र के जाने माने दिग्गज अपनी राय देंगे।

इसी के तहत मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा किरण बेदी, कश्मीर के अजय चरंगु और डॉ किरण सेठ जैसी हस्तियां संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed