{"_id":"9c818eb2-58f5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-and-jdu-pitched-on-rss-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रमुख को लेकर भाजपा और जद-यू में घमासान ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संघ प्रमुख को लेकर भाजपा और जद-यू में घमासान
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर भाजपा और जद-यू में घमासान छिड़ गया है। जद-यू नेता शिवानंद तिवारी द्वारा संघ प्रमुख की तुलना विवादास्पद बयान देने वाले एमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी से करने पर भाजपा भड़की उठी है। पार्टी ने इस बयान की कड़ी निंदा करने के साथ ही जद-यू से अपना रुख साफ करने को कहा है।
विज्ञापन
जद-यू नेता तिवारी पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। तब भाजपा और जद-यू नेतृत्व को मामला सुलझाने के लिए आगे आना पड़ा था, लेकिन इस बार संघ प्रमुख की तुलना राष्ट्र विरोधी बयान देने वाले नेता के साथ करने से संघ और भाजपा का पारा सातवें आसमान चढ़ गया है। संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस तरह तुलना करने वाले नेता का मानसिक इलाज कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने भी बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि तिवारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि तिवारी ने यह बयान किस आधार कर दिया, यह जद-यू ही बता सकता है। उन्होंने कहा कि जद-यू प्रमुख को इस बयान पर अपनी पार्टी की स्थिति साफ करनी चाहिए। उमा भारती ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि कोई सिरफिरा ही इस तरह से तुलना कर सकता है। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख की विश्व में किसी भी नेता से तुलना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन