फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp and jdu conflict on narendra modi

नरेंद्र मोदी को लेकर भाजपा और जदयू में घमासान

Sun, 03 Feb 2013 08:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 03 Feb 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
bjp and jdu conflict on narendra modi

भाजपा में नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मुहिम तेज होने के साथ ही उन्हें पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक समिति संसदीय बोर्ड में भी जगह मिल सकती है। भाजपा के नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह मोदी को अपनी नई टीम में प्रमुख भूमिका दे सकते हैं। मगर संसदीय बोर्ड में मोदी को जगह मिलने के संकेतों की वजह से रविवार को एनडीए में घमासान और बढ़ गया।

विज्ञापन


मोदी को लेकर भौहें चढ़ा रहे जद-यू ने इस मसले पर एनडीए की बैठक बुलाने की मांग की है। महाकुंभ में साधु-संतों की ओर से भाजपा के पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की संभावना पर भी जद-यू ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा ने भी इसका कड़ा जवाब दिया है। पार्टी ने कहा है कि पीएम पद का उम्मीदवार साधु-संत तय नहीं करेंगे तो क्या आतंकवादी हाफिज सईद तय करेगा।
विज्ञापन


मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने के साथ ही भाजपा के संसदीय बोर्ड में मोदी को शामिल करने की संभावना प्रबल हो गई है। मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इसमें जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी भाजपा में लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन भाजपा में कोई नेता किसी पद पर के लिए दावा पेश नहीं करता। उन्होंने कहा कि पीएम पद के उम्मीदवार का निर्णय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।

उधर, मोदी के समर्थन में भाजपा के अंदर खुलकर आवाज बुलंद होने के चलते जद-यू में बेचैनी बढ़ गई है। रविवार को जद-यू की ओर से संकेत दिए गए कि भाजपा सबसे पहले अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करे। पार्टी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा को इस मसले पर एनडीए की बैठक बुलानी चाहिए। ताकि इस मसले पर भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

साधु-संतों की ओर से घोषणा हास्यास्पद: तिवारी
महाकुंभ में मोदी के जाने और वहां संत सम्मेलन के दौरान पीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने की अटकलों पर जद-यू नेता शिवानंद तिवारी ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि नागा साधु और संत पीएम पद का उम्मीदवार तय करेंगे।

संत नहीं तो क्या हाफिज सईद तय करेगा: नकवी

एनडीए के प्रमुख घटक दल जद-यू की ओर से आए इस बयान पर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि देश के पीएम पद के उम्मीदवार का नाम साधु-संत तय नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद करेगा।


बेवजह लड़ रहे हैं जद-यू और भाजपा: अल्वी

कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा और जद-यू में बेवजह ही मोदी को लेकर रस्साकशी चल रही है। पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उनकी सरकार बनने की कहीं कोई संभावना नहीं है। ऐसे में राजग के घटक दल बेकार में पीएम पद की उम्मीदवारी पर झगड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed