{"_id":"1f183150b6d54e9315a5ada603635dd9","slug":"bjp-ahead-of-congress-in-all-big-states-in-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और सर्वे, चारों राज्य भाजपा के पास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक और सर्वे, चारों राज्य भाजपा के पास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 की सर्दी से कांग्रेस को कंपकंपी लग सकती है। एक सर्वे आया है, जो भाजपा की बांछें खिला सकता है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों में चारों राज्य उसकी झोली में जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इंडिया टुडे-ओआरजी का यह सर्वे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दिल्ली (मिजोरम भी चुनाव होने हैं, लेकिन उसे सर्वे में शामिल नहीं किया गया) में किया गया और ऐसा लगता है कि भाजपा को नेतृत्व में बढ़िया निवेश करने के नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
बीते कुछ साल के दौरान देश में ग्रोथ रेट गिरा है और रुपया भी खूब पिटा। महंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है। इन सब के बीच घोटालों ने देश को हैरत में डाल दिया है। कांग्रेस के दामन पर जो दाग पड़े, वह काफी गहरे हैं।
विज्ञापन
सर्वे की मानें, तो यह बात हैरत में नहीं डालती कि मतदाता बदलाव के बजाय सुशासन पर जोर दे रहा है। मोदी की लहर पर सवार कमल फिर खिलेगा।
इस प्रीपोल सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 240 में से 140 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि कांग्रेस के लिए हिस्से सिर्फ 78 सीटें आएंगी। शेष पर अन्य की जीत की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में भी हाल कुछ ऐसा है, जहां 56 फीसदी मतदाता एक बार फिर मुख्यमंत्री रमन सिंह को मौका देना चाहते हैं। 90 सीट वाली विधानसभा में भाजपा को यहां 46 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस के खाते में 42 सीट आ सकती हैं।
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने यहां लागू करने की कोशिश तो बहुत की, लेकिन इसका नतीजा हाथ आता नहीं लग रहा। वसुंधरा राजे 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 सीट के जादुई आंकड़े तक पहुंच सकती हैं, जबकि कांग्रेस 76 पर सिमट जाएगी।
देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्वे मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ जा रहा है। हालांकि, वह मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद बनी हुई हैं। डॉ. हर्षवर्धन का चयन भाजपा को फायदा दे सकता है। यहां 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 36, कांग्रेस को 22 और आम आदमी पार्टी को 8 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को 2014 आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस ओपिनियन पोल का विरोध क्यों कर रही है, यह साफ है, क्योंकि इस बार के सर्वे जनता का मूड उसके खिलाफ बता रहे हैं।