फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP aggressive Digvijay and Vadra case

वाड्रा और दिग्विजय मामले पर भाजपा हुई आक्रामक

Fri, 26 Oct 2012 11:14 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2012 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP aggressive Digvijay and Vadra case

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नितिन गडकरी के मामले में बचाव की मुद्रा में रही भाजपा ने कांग्रेस पर फिर से हमलावर रुख अपनाना शुरू कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस को राबर्ट वाड्रा और दिग्विजय सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने की चुनौती दी है। भाजपा ने कहा कि एक ओर पार्टी अध्यक्ष गडकरी अपनी जांच कराने के लिए तैयार है, दूसरी तरफ कांग्रेस वाड्रा व दिग्विजय सिंह के मामले में जांच से भाग रही है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह हमेशा ही किसी न किसी पर टिप्पणी करते रहते है। मगर उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए इंदौर में जमीन का लैंड यूज बदलने के मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए। इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश हुए हैं, लेकिन यूपीए सरकार मामले को आगे नहीं बढ़ा रही है। जावडेकर ने कहा, ‘इस मामले की फाइल पर दिग्विजय सिंह के हस्ताक्षर हैं और वहां हस्ताक्षर के बगल में उन्होंने एक्स-299 लिखा है। अब दिग्विजय सिंह को इस कोड का खुलासा करना चाहिए कि यह क्यों लिखा गया है।’
विज्ञापन


वाड्रा मामले में हरियाणा सरकार की क्लीन चिट पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस इस मामले की लीपापोती करने में जुट गई है। जावडेकर ने कहा कि यह बात साफ हो चुकी है कि कारपोरेशन बैंक ने वाड्रा को 7.50 करोड़ रुपये नहीं दिये। उन्होंने जानना चाहा कि आखिरकार वित्त मंत्रालय, कारपोरेट मंत्रालय, आयकर विभाग से लेकर प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच क्यों नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed