फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP against proposed 100 percent FDI in private security firms

एफडीआई की सीमा बढ़ाने के खिलाफ है भाजपा

Sat, 29 Jun 2013 10:15 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP against proposed 100 percent FDI in private security firms

रिटेल में एफडीआई के बाद भाजपा अब निजी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एफडीआई की सीमा बढ़ाने के खिलाफ मैदान में उतर आई है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि यह प्रस्ताव देश की सुरक्षा के हिसाब से उचित नहीं है।

जोशी ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को सौंपी मायाराम कमेटी की सिफारिशों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस रिपोर्ट में सुरक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने की सिफारिश की गई है।


जोशी ने कहा कि भाजपा खासतौर पर निजी सुरक्षा एजेंसियों में एफडीआई की सीमा 49 से बढ़ाकर 100 फीसदी करने के सख्त खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि लगभग 50 लाख लोग निजी सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े हैं और ये सुरक्षा गार्ड निजी व सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं।

लाल किला से लेकर कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक भवनों की सुरक्षा भी निजी सुरक्षा गार्डों के पास है।

इसके बावजूद यह बात समझ में नहीं आ रही है कि सरकार निजी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एफडीआई की सीमा 100 फीसदी क्यों करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed