फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP against forcible religious conversions

जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ है बीजेपी, बोले अमित शाह

Sat, 20 Dec 2014 09:55 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
BJP against forcible religious conversions

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कोच्चि में कहा है कि बीजेपी जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ है। उन्होंने अन्य राजनीतिक पार्टियों से इसे रोकने के लिए बनाए जा रहे बिल को सपोर्ट करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


वह बोले कि जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए जल्द ही उनकी पार्टी की सरकार एक कानून लाने जा रही है। जो भी पार्टियां खुद को सेक्युलर कहती हैं, उन्हें इस कानून को लाने में सरकार का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी अल्पसंख्यकों से भी इस मुद्दे पर बात करने को तैयार है तो वे बोले कि इस विषय पर चर्चा तभी की जा सकती है, जब राजनीतिक पार्टियों से बातचीत करके इस पर कोई फैसला लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के बयान को किया खारिज

BJP against forcible religious conversions

घर वापसी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बारे में पूछने पर अमित शाह ने इस मामले पर कोई टिप्पणी न करते हुए कहा कि अभी मामला कोर्ट में है।

शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन सभी आरोपों को निराधार बताया, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया था। वे बोले कि राहुल गांधी की इस बात का कोई आधार नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में हो रहे मतदान पर अमित शाह बोले कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी। केरल की दो दिवसीय यात्रा में अमित शाह ने शुक्रवार को पलक्कड़ में एक मेगा मेंबरशिप कैंपेन प्रोग्राम का भी उदघाटन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed