{"_id":"862fcbb98aaf0e171ac4351c1d9e91f7","slug":"bitch-feeds-lamb-while-goat-denied-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असली मां ने नकारा तो कुतिया ने पिलाया दूध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असली मां ने नकारा तो कुतिया ने पिलाया दूध
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के एक मोहल्ले में एक बच्चे को असली मां ने दूध पिलाने से मना कर दिया तो दूसरी मां उसे दूध पिलाकर उसका लालन पोषण कर रही है।
विज्ञापन
यह कहानी सुनने में बड़ी ही सामान्य सी लग रही होगी लेकिन जब आपको यह पता चलेगा की यह किसी इंसान की नहीं बल्कि दो अलग-अलग जानवरों की कहानी है तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, सही सुना आपने यह मजेदार कहानी किसी इंसान की नहीं बल्कि दो अलग-अलग बिरादरी के जानवरों की है। एक मां बकरी है तो दुसरी मां कुतिया। जब बकरी अपने बच्चे को दूध पिलाने से मना कर देती है तो कुतिया उस बच्चे को दूध पिलाती है।
Trending Videos
एक ही परिवार में हैं दोनों जानवर
यह पूरा मामला कानपुर के गोविंद नगर के एक परिवार में रहने वाले दो जानवरों का है जहां एक कुतिया बकरी के बच्चे को दूध पिलाती है। लेकिन बकरी अपने ही बच्चे को दूध नहीं पिलाना चाहती।
एक ही घर में रहने वाले इन दोनों जानवरों के तालमेल को देख आप दंग रह जाएंगे। अपने ही कोख से जन्में बच्चे को जब बकरी दूध नहीं पिलाती तो कुतिया उस बकरी के बच्चे को आराम से दूध पिलाती है। दरअसल, कुतिया के बच्चे मर चुके हैं जिसकी वजह से उसे मातृत्व का सुख नहीं मिल पाया। अपनी इस कमी को पूरा करने के लिए कुतिया बकरी के बच्चे को बिना किसी झिझक के दूध पिलाती है।

देखें वीडियो
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितनी आसानी से यह कुतिया बकरी के बच्चे को दूध पिला रही है। वहीं, जब बच्चा अपनी असली मां के पास दूध पीने के लिए जा रहा है तो वह ईधर उधर भाग रही है।