फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Birth by souza creates record

40 लाख 85 हजार डॉलर में बिकी पेंटिंग, बना रिकॉर्ड

Sat, 19 Sep 2015 09:33 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
Birth by souza creates record

इंडियन प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप के संस्थापक सदस्यों में से एक जाने-माने चित्रकार एफएन सूजा की एक पेंटिंग रिकॉर्ड 40 लाख 85 हजार अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई है।

विज्ञापन


इस ऑयल पेंटिंग का नाम ‘बर्थ’है और इसे उन्होंने 1955 में बनाया था। कई विशेषज्ञों के अनुसार बर्थ और फ्रेंच चित्रकार मैनेट की 1863 की कृति ‘ओलंपिया’के बीच काफी समानताएं हैं।
विज्ञापन


सूजा का 2002 में निधन हो चुका है। न्यूयॉर्क के रॉकफेलर प्लाजा में बीती 17 तारीख को साउथ एशियन मॉडर्न एंड कन्टेम्परेरी आर्ट ऑक्शन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

40,85000 अमेरिकी डॉलर में बिकी पेंटिंग

Birth by souza creates record

नीलामी संस्था क्रिस्टी की ओर से आयोजित इसी कार्यक्रम में ‘बर्थ’की रिकॉर्ड बोली लगाई गई। जब नीलामी शुरू हुई तो लोगों ने इसकी कीमत 22 लाख से 28 लाख अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अंदाजा लगाया था।

इससे पहले वीएस गायतोंडे की पेंटिंग सबसे महंगी भारतीय कृति थी। मुंबई में 2013 में हुई नीलामी में गायतोंडे की पेंटिंग 37 लाख 90 हजार अमेरिकी डॉलर में बिकी थी।

वैसे ‘बर्थ’ के लिए कीर्तिमान बनाना कोई नई बात नहीं है। पिछली बार 2008 में लंदन में हुई नीलामी में इसकी कीमत 25 लाख अमेरिकी डॉलर लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed