{"_id":"2a085e3d3f6697373906be11a0b3e9c6","slug":"birendra-singh-and-suresh-prabhu-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से राज्यसभा जाएंगे बीरेंद्र, सुरेश प्रभु","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हरियाणा से राज्यसभा जाएंगे बीरेंद्र, सुरेश प्रभु
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Nov 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार के पहले विस्तार में मंत्री बनाए गए चौधरी बीरेंद्र सिंह और सुरेश प्रभु का हरियाणा से राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। ये दोनों ही कैबिनेट मंत्री अभी संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन
हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की घोषणा के बाद भाजपा नेतृत्व ने दोनों को यहां से उच्च सदन में भेजने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में जल्द ही औपचारिक ऐलान किया जाएगा। हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
हरियाणा से राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर पहले से ही केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं।
पार्टी की रणनीति नजमा हेपतुल्ला की सीट खाली कराकर सुरेश प्रभु को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में लाने की थी लेकिन नजमा की राज्यपाल पद पर नियुक्ति में देरी के कारण प्रभु को हरियाणा से ही राज्यसभा में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी। 25 नवंबर नामांकन की अंतिम तिथि रखी गई है।
नामांकन वापस लेने की तारीख 28 नवंबर तय की गई है। अगर चुनाव हुए तो आयोग ने इसके लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है। वैसे राज्य की सियासी गणित शुरू से ऐसी रही है कि सीटें सत्ताधारी दल के खाते में जाती रही हैं।