फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

अनशन पर बैठे बिन्नी का तीन घंटे में 'पैकअप'

Mon, 27 Jan 2014 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Jan 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने के तीन घंटे के भीतर आम आदमी पार्टी से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने सोमवार को अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की केजरीवाल सरकार को वादे करने के लिए और वक्त देना चाहते हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के बागी विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे की सलाह पर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार को दस दिनों का वक्त दिया है।
विज्ञापन


बिन्नी ने सोमवार सवेरे जंतर मंतर पर अनशन शुरू किया था। इससे पहले वह उप-राज्यपाल नजीब जंग से मिले और युगांडा की महिलाओं के साथ कानून मंत्री सोमनाथ भारती के कथित दुर्व्यवहार की बात उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-राज्यपाल से भी मिले बागी विधायक

binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

खिड़की एक्सटेंशन इलाके में कुछ दिन पहले आधी रात के वक्त छापा मारने को लेकर विवाद हो गया था। सोमनाथ भारती पुलिस को रेड मारने के लिए कह रहे थे, जबकि आला अधिकारी तय प्रक्रिया के मुताबिक ही काम करने को तैयार थे।

विनोद कुमार बिन्नी ने कहा, "उप राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि जिन लोगों ने कानून का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, भले वे किसी भी पद पर क्यों न हों।"

नजीब से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बिन्नी ने कहा, "मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि दिल्ली सरकार गिर जाए, क्योंकि उन्हें डर है कि जो वादे जनता से किए गए, उन्हें पूरा करना मुमकिन नहीं है। और वे अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश कर रहे हैं।"

'केजरीवाल सरकार ने किए झूठे वादे'

binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने यह इल्जाम भी लगाया कि आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पहले ही उम्मीदवारों का चयन कर लिया है।

बिन्नी ने कथित तौर पर कहा कि वह सबसे पहले पार्टी से जुड़ने वाले लोगों में थे, जब आम आदमी पार्टी के पास कोई सपोर्ट नहीं था। और जब पार्टी अपने सिद्धांतों से डोल रही है, तो भी उन्होंने सबसे पहले विरोध जताया है।

उन्होंने कहा, "उन्होंने लोगों से मुफ्त पानी और बिजली को लेकर झूठे वादे किए। जो फैसले और नियम पानी-बिजली पर लाए गए, उससे लोगों में भ्रम पैदा हुआ है।"

'जन लोकपाल बिल पर भी बोला झूठ'

binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते वक्‍त बिन्नी ने कोई संयम नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, "उन्होंने यह भी कहा था कि सत्ता में आने के 15 दिन के भीतर जन लोकपाल बिल लागू कर दिया जाएगा, लेकिन इसके बारे में भी कुछ नहीं किया गया।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कमांडो फोर्स बनाने का वादा‌ किया था, लेकिन बीते कुछ दिनों में महिलाओं के खिलाफ कितने सारे मामले दर्ज किए गए हैं।"

बिन्नी बोले कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दी‌क्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे, लेकिन इसे लेकर भी कुछ नहीं किया गया।

बिन्नी की बात पर केजरीवाल का पलटवार

binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

बिन्नी की टिप्पणियों और हमलों का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सरकार बचाने की राजनीति करने नहीं आए और किसी भी सरकार ने एक महीने में इतना काम नहीं किया, जितना उन्होंने कर दिखाया है।

केजरीवाल ने कहा, "उन्हें (बिन्नी) जो करना है, कर सकता है, लेकिन हमें यह वाली राजनीति नहीं करनी। किसी भी सरकार ने इतना काम नहीं किया, जितना हमें एक महीने में कर दिखाया।"

उन्होंने कहा, "हमें ‌राजधानी में फिलहाल कई चुनौतियों से निपटना है और जैसा कि मैं पहले ही कह चुका हूं दिल्ली सुरक्षित नहीं है, खास तौर से महिलाओं के लिए।"

AAP के खिलाफ खोला मोर्चा

binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

विनोद कुमार बिन्नी इस बात से भी नाराज थे कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के कानून मंत्री ने दिल्ली महिला आयोग का मजाक बनाया और संस्‍था का अपमान किया।

आम आदमी पार्टी की एक और बागी नेता टीना शर्मा ने भी बिन्नी को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा, "पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है। अलग लोगों के लिए अलग पैमाने रखे गए हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और हम चाहते हैं कि लोगों को यह बात पता चले।"

AAP नेता पार्टी और दिल्ली सरकार की काफी वक्‍त से आलोचना कर रहे हैं। बिन्नी का दावा है कि उन्हें तीन से चार विधायकों का समर्थन हासिल है, जो दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं।

भाजपा के विधायक भी बैठे धरने पर

binny defers his fast, bjp mla's protested in delhi secretariat

बिन्नी की बात पर भाजपा के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जो मुद्दे उन्होंने उठाए हैं, उन पर विचार किया जाना चाहिए। सोमनाथ भारती को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हर्षवर्धन ने भाजपा के सभी 32 विधायकों के साथ सचिवालय में धरना दिया और मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत सौंपी।

उन्होंने कहा, "जो मुद्दे और सवाल बिन्नी ने उठाए हैं, वे काफी गंभीर हैं। उन्हें निकाला जाना आम आदमी पार्टी का आंतरिक मामला है। मैं यह भी जानना चाहता हूं कि जिस तरह पार्टी के कार्यकर्ता और केजरीवाल ने अपने मंत्री को बचाने के लिए प्रदर्शन किया, वैसा बलात्कार के मामलों में क्यों नहीं हुआ?"

जब भाजपा विधायक धरना दे रहे थे, तो कुछ देर के लिए केजरीवाल अपने कक्ष से बाहर निकले और उनसे मुलाकात की। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ज्ञापन स्वीकार किया और भाजपा विधायकों को चाय देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed