फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bimal Julka in the list of CIC contenders

सूचना आयुक्त की दौड़ में बिमल जुल्का

Fri, 19 Feb 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Feb 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bimal Julka in the list of CIC contenders

पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात रहे बिमल जुल्का सूचना आयुक्त के दावेदारों की सूची में शामिल हो गये हैं।

विज्ञापन


इस दौड़ में बिमल के साथ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव श्यामल के सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय के तत्कालीन सचिव अनूप के पुजारी भी शामिल हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।

उनको जेएनयू प्रकरण में पुलिस की भूमिका के कारण कांग्रेस के विरोध का कोप झेलना पड़ रहा है। कुल 10 में से तीन जगहों के लिए प्रधानमंत्री को फैसला लेना है, जिसकी संतुति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे तब जाकर इनकी तैनाती हो सकेगी। पिछले वर्ष बनी सूची में बीएस बस्सी का नाम कैबिनेट सचिव की टीम ने रखा था।
विज्ञापन

जुल्का के कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

Bimal Julka in the list of CIC contenders

1979 के मध्य प्रदेश बैच के आईपीएस बिमल जुल्का 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे पूर्व जुल्का ट्राई चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल रहे थे, लेकिन सरकार ने डीओटी में काम चुके शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी।

बिमल को दो सरकारों के साथ काम करने का अनुभव मिल चुका है। हालांकि ज्यादा समय उन्होंने एनडीए कार्यकाल के दौरान ही इस पद पर बिताया।

उनके कार्यकाल के दौरान एमआईबी ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जिनमें टीवी चैनलों की रेटिंग देने वाली एजेंसयों के लिए गाइडलाइंस जारी करना, डीएएस को लागू करने की तरीखों को बढ़ाना, डीडी किसान चैनल की शुरूआत आदि शामिल हैं। इस दौरान जुल्का ने 39 हफ्तों की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग भी ग्रहण की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed