{"_id":"c72c9422-1886-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"billions-of-goods-stolen-form-rewa-museum-killing-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की हत्या कर म्यूजियम में अरबों की चोरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चौकीदार की हत्या कर म्यूजियम में अरबों की चोरी
रीवा/एजेंसी
Updated Fri, 19 Oct 2012 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रीवा किले में स्थित संग्रहालय में तैनात एक चौकीदार की हत्या करके चोरों ने मंगलवार देर रात अरबों रुपये का सोने चांदी का सामान चोरी कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक गाजीराम मीणा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने किले के म्यूजियम को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर वहां तैनात चौकीदार केमला प्रसाद बहेलिया (50) की हत्या कर दी और वहां रखे अरबों रुपये का समान चोरी कर लिया।
मीणा के अनुसार महाराजा ट्रस्ट की सचिव अलका तिवारी ने बताया कि म्यूजियम से 3 चांदी के लैप, एक सोने का लैंप, चांदी का लेटर बॉक्स, 13वीं शताब्दी में महाराजा ब्याघ्रदेव व महाराजा करण सिंह के शासन काल के दौरान बनवाया गया चांदी का 40 किलो वजनी छत्र की चोरी की गई है। इसी तरह 16वीं शताब्दी की 25 किलो चांदी की हाथी की माला, दो हाथी दांत, दो सौ साल पुरानी चांदी की पांच आराम कुर्सी और चांदी के टेबल को भी चोर ले उड़े।
इसके अलावा चांदी का वर्क लगा महाराजा विश्वनाथ सिंह की शादी का जोड़ा, चांदी के मोनों लगे चार झंडे, महाराजा गुलाब सिंह की दो पिस्टल और एक पेन भी गायब है। बताया जाता है कि महाराजा गुलाब सिंह ने 1911 में हालैंड से इन पिस्टलों को मंगवाया था।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मृतक चौकीदार केमला बहेलिया जिले के टीकर गांव का निवासी था और वह किले में लगभग 20 साल से काम कर रहा था। इस चौकीदार के अलावा भी किले में दो और चौकीदार पहरा देते थे, उनमे सतीश शर्मा और अवधेश पटेल शामिल हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।