{"_id":"6d75dac8-bfad-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"bill-gates-the-richest-man-of-the-word","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बिल गेट्स","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बिल गेट्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2007 के बाद ब्लूमबर्ग बिलेनियर की लिस्ट में बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी संपत्ति 72.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में नंबर वन की इस दौड़ में उन्होंने मेक्सिकन मोबाइल फोन टायकून कार्लोस स्लिम को पछाड़ दिया है।
2008 में कार्लोस ने ही बिल गेट्स से नंबर वन का खिताब छीना था। मेक्सिको कांग्रेस में पास किए गए एक बिल ने कार्लोस के पिछड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।
मेक्सिको कांग्रेस ने टेलिकॉम टायकून कार्लोस की मोनोपॉली को तोड़ने के लिए एक बिल पास किया। इसका असर यह हुआ कि कार्लोस अपनी 14 प्रतिशत संपत्ति खो बैठे।
इधर, माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में तेजी होने के कारण बिल गेट्स की संपत्ति में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
ब्लूमबर्ग ने अपनी सूची में भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी को 25 वें स्थान पर बताया है। सूची में अंबानी की संपत्ति की 24 बिलियन डॉलर बताई गई है।
विज्ञापन