फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PPP (Bilawal Bhutto) Website Hacked - Indian Flag Added

बिलावल की वेबसाइट हैक, फहराया तिरंगा

Thu, 09 Oct 2014 09:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Oct 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
PPP (Bilawal Bhutto) Website Hacked - Indian Flag Added

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के युवा नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने एलओसी पर फायरिंग को लेकर फिर जहरीला ट्वीट किया है। भारत पर बिलावल का यह दूसरा हमला है।

विज्ञापन


बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरा ट्वीट करते हुए बिलावल ने लिखा है- 'मेरे दो बयानों से भारत की रातों की नींद हराम हो गई है। अभी तो यह शुरुआत है आगे-आगे देखो क्या होता है।'
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का है। पाकिस्तान कश्मीर बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावल के इस बयान आम आदमी पार्टी के डॉ. नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं बिलावल की वेब साइट भी हैक कर ली गई है।

हैक की गई बिलावल की वेबसाइट!

PPP (Bilawal Bhutto) Website Hacked - Indian Flag Added

वहीं खबर है ‌कि बिलावल भुट्टो की वेबसाइट भारतीय हैकरों ने हैक कर ली है। हैकरों ने साइट को हैक कर उस पर तिरंगा लगाया है। इस पर 'आप' नेता कुमार विश्वास ने क्या कहा है खुद पढ़ लीजिए..



इसके साथ ही कुमार विश्वास ने पाकिस्तान की ओर सीमापार पर की जा रही फायरिंग और बिलावल के बयान का जवाब बेहद तीखे शब्दों में दिया है।


बिलावल का लगातार भारत में मजाक बन रहा है लेकिन वो बयान देने से बाज नहीं आ रहे। मंगलवार के ट्वीट में बिलावल ने मोदी को धमकी तक दे डाली थी।

बिलावल की पीएम मोदी को धमकी

PPP (Bilawal Bhutto) Website Hacked - Indian Flag Added

एलओसी पर भारतीय सेना की ओर से की जा रही फायरिंग को लेकर बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी ‌थी। बिलावल ने कहा था कि मोदी उन्हें गुजरात का मुसलमान न समझें पाकिस्तान भारतीय सेना के हमले का जवाब दे सकता है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि भारत उनके साथ इसरायल जैसी नीति अपना रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed