फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar vidhansabha election

महागठबंधन में कांग्रेस को मिल सकती हैं 2 दर्जन सीटें

Tue, 09 Jun 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jun 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
bihar vidhansabha election
सीटों के बंटवारे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बीच चाहे जितने मतभेद हों लेकिन कांग्रेस को कम सीटें देने पर दोनों ही नेता एकमत हैं। महागठबंधन को आकार देने में परदे के पीछे से अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दो दर्जन सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बिहार कांग्रेस के प्रमुख नेताओं मीरा कुमार, निखिल कुमार, शकील अहमद और अशोक चौधरी ने आलाकमान को नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की सलाह दी है। कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो इन दिग्गजों के परिवार के कुछ सदस्यों को भी टिकट मिलना लगभग तय है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीती थीं और इसके 19 उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। इस आधार पर कांग्रेस का दावा सिर्फ 23 सीटों पर ही बनता है। बिहार में कांग्रेस का जनाधार सिकुड़ गया है और पार्टी में भी जोश नहीं दिखता। जनाधार भले ही घटा हो लेकिन पार्टी नेताओं की गुटबाजी लगातार बढ़ती रही है। धरातल की इस सच्चाई से कांग्रेस आलाकमान भी वाकिफ है। नतीजतन कांग्रेस दो दर्जन सीटों पर ही संतोष करने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed