फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bihar verdict gave jolt to Mission bengal of BJP

भाजपा के 'मिशन बंगाल' को लगा करारा झटका

Sun, 08 Nov 2015 05:34 PM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला,कोलकाता
रीता तिवारी/अमर उजाला,कोलकाता Updated Sun, 08 Nov 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar verdict gave jolt to Mission bengal of BJP

बिहार के चुनावी नतीजों ने भाजपा के मिशन बंगाल और मिशन असम को करारा झटका दिया है। इन दोनों राज्यों में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


बिहार में अपनी जीत तय मानकर भाजपा अब इन दोनों राज्यों में भी मजबूती से पांव जमाने के सपने देख रही थी। लेकिन बिहार ने उसके इस सपने को मुंगेरी लाल के हसीन सपनों की तरह तोड़ दिया है।
विज्ञापन


इन नतीजों ने बताया है कि बिहारी बनाम बाहरी का नीतीश का नारा कितना असरदार रहा है। यह पहला मौका था जब किसी प्रधानमंत्री ने किसी राज्य के विधानसभा चुनावों के दौरान 40 से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, केंद्र में राज करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी लगभग दो महीने तक राजधानी पटना में डेरा डाले रहे। लेकिन मोदी और शाह की जोड़ी को नकारते हुए राज्य के लोगों ने नीतीश-लालू-सोनिया के गठजोड़ को ही तरजीह दी।

अंतरकलह व गुटबाजी की शिकार बीजेपी

Bihar verdict gave jolt to Mission bengal of BJP

पश्चिम बंगाल में बीते लोकसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सीटें जीती थीं। उसके बाद हुए एक उपचुनाव में उसे विधानसभा की भी एक सीट मिली।

हालांकि उसके बाद पार्टी अंतरकलह व गुटबाजी के शिकार हो गई। लेकिन बिहार के चुनावी नतीजों के आधार पर उसने अगले साल यहां होने वाले चुनावों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की रणनीति बनाई थी।

यही वजह थी कि बिहार में आखिरी दौर का मतदान पूरा होने के तुरंत बाद ही केंद्रीय नेता बंगाल के नेताओं के साथ योजना बनाने में मशगूल हो गए।

उनको बिहार में अपनी जीत पक्की लग रही थी। लेकिन नतीजों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

झटके से उबरने में पार्टी को लगेगा समय

Bihar verdict gave jolt to Mission bengal of BJP

ताजा राजनीतिक परिस्थिति में अब भाजपा को अपनी रणनीति पर शायद नए सिरे से विचार करना होगा। नरेंद्र मोदी व अमित शाह की तमाम कोशिशों के बावजूद बिहार में लगे झटके से उबरने में पार्टी को कुछ समय लगेगा।

भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने भी नीतीश कुमार को राजनीतिक हीरो करार दिया है। बिहार के चुनावी नतीजों ने अब ममता-नीतीश-केजरीवाल की तिकड़ी के लिए आगे की राह आसान बना दी है।

यह तीनों नेता पहले से ही आपस में बेहतर तालमेल के साथ काम कर रहे थे। ममता व केजरीवाल ने बार-बार नीतीश का समर्थन किया था। बिहार में भाजपा की हार ने अगले साल यहां होने वाले चुनावों में ममता की स्थिति और मजबूत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed