फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar police could be take action against shivdeep lande.

बिहार पुलिस के 'दबंग' पर होगी कार्रवाई!

Tue, 06 Jan 2015 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Tue, 06 Jan 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
bihar police could be take action against shivdeep lande.

पटना के सिटी एसपी शिवदीप लांडे पर विभागीय कार्रवाई संभव है। लांडे ने रविवार को ‘सिंघम’ स्टाइल में ने यूपी पुलिस की अपराध शाखा के एक इंस्पेक्टर को धर दबोचा था। उनकी इस कार्रवाई और कार्यशैली को उनका विभाग सही नहीं मान रहा है।

विज्ञापन


बिहार के एडीजी मुख्यालय गुप्तेश्वर पांडे ने माना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुई यह घटना खेदजनक है। उन्होंने सिटी एसपी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लांडे पर पर विभागीय कार्रवाई से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन


पांडे ने कहा कि दुकानदार पर पहले से मामला दर्ज है। उस पर फर्जी नाम से सिम बेचने का आरोप है। फिर बिना तथ्य की जांच के ऐसी कार्रवाई करना आपत्तिजनक है।

उधर, पटना के सीनियर एसपी जितेंद्र राणा ने बताया है कि सिटी एसपी ने जो मामले की रिपोर्ट सौंपी है वो संतोषप्रद नहीं है। जब पटना पुलिस को यह जानकारी थी कि मुरादाबाद पुलिस फर्जी सिम मामले की जांच के लिए पटना आई हुई है तो सिटी एसपी ने इस कार्रवाई को किस आधार पर अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed