{"_id":"68e0b6e1b0b09b3159fc0b762b414de0","slug":"bihar-police-arrested-300-people-in-cheating-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल मामला: जग-हंसाई के बाद जागी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नकल मामला: जग-हंसाई के बाद जागी सरकार
एजेंसी/पटना
Updated Sun, 22 Mar 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में नकल विरोधी अभियान में करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इस बीच मैट्रिक की परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार किया है इससे राज्य की छवि खराब हुई है।
शनिवार को भी टीवी चैनलों पर धड़ल्ले से नकल कराने की तस्वीरें दिखाई जा रही थीं।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि परीक्षा में कदाचार के कारण जगहंसाई हुई है। उन्होंने कदाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल कराने की कोशिश कर रहे करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि केवल वैशाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वैशाली में ही सबसे अधिक नकल की खबरें आई थीं।
इसी जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों को खुलेआम नकल कराने की तस्वीरें सामने आई थीं। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए वैशाली और नवादा जिलों में बीएमपी के जवानों की तैनाती की गई है। शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव पीके महाजन ने कहा कि नकल पर रोक लगाने के आदेश का शनिवार को व्यापक असर देखा गया।
विज्ञापन