स्कूल में बिहार के मंत्री के बेटे ने की सुसाइड की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर के नामचीन सिंधिया स्कूल के नौंवी कक्षा के छात्र आदर्श कुमार सिंह को गंभीर अवस्था में दिल्ली के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दो दिनों से कोमा में चल रहे छात्र पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे इंटरनल मेडिसिन विभाग के चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं।
आदर्श बिहार के सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह का पुत्र है। स्कूल में रैगिंग के चलते उसके खुदकुशी की कोशिश करने की बात सामने आई है।
छात्र की हालत नाजुक है, लिहाजा उसके इलाज में अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के अलावा न्यूरो सर्जरी विभाग और क्रिटिकल केयर यूनिट के भी चिकित्सक जुटे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी की वजह से छात्र को सेरिब्रल हाइपोक्सिया हो गया है।
मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता: मंत्री
स्कूल के ही शिक्षक बृहस्पतिवार सुबह बेहद गंभीर स्थिति में आदर्श को लेकर अपोलो अस्पताल पहुंचे। आदर्श के पिता और मंत्री जय सिंह का कहना है कि वह स्कूल में रैगिंग की वजह से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। 14 वर्षीय आदर्श कमरे में अचेतावस्था में पाया गया था। बताया जाता है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।
लेकिन मंत्री ने कहा कि वह इसे पूरी तरह से खारिज करते हैं कि उनका बेटा आत्महत्या करने की कोशिश कर सकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श का इलाज कर रहे डॉक्टरों का भी कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता, बल्कि यह गला दबाकर हत्या करने का संदिग्ध मामला है।
मंत्री ने कहा कि उनके बेटे ने अपनी मां से स्कूल में सीनियर छात्रों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बारे में शिकायत की थी लेकिन हमने कभी यह नहीं सोचा कि मामला इतना गंभीर है।