फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar loksabha election result

बिहार में मोदी की आंधी में बुझी लालटेन, भटका तीर

Fri, 16 May 2014 11:29 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
bihar loksabha election result

बिहार में राजग ने अपना पिछला रिकार्ड कायम रखा है। 2009 की तरह इस बार भी लोकसभा की 40 में से 31 सीटों पर राजग का कब्जा होता दिख रहा। कांग्रेस गठबंधन को महज 07 सीटें मिलती दिख रही है।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ जदयू को केवल दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इस बार के चुनाव में क्षेत्रीय दलों का तीर पूरी तरह निशाने से चूक गया है, जबकि नमो की आंधी में लालटेन नहीं जल सकी। लालू प्रसाद की पत्नी और बेटी दोनों चुनाव हार चुकी हैं।
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा सासाराम से लोकसभा की अध्यक्ष मीरा कुमार, जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, फिल्म निर्माता प्रकाश झा समेत कई दिग्गज चुनाव हार गये हैं। सबसे ज्यादा लाभ रालोसपा को हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरजेडी, जेडीयू का पत्ता साफ

bihar loksabha election result

उसे भाजपा से गठबंधन में तीन सीटें मिलीं थी और उसके तीनों प्रत्याशी काराकाट, जहानाबाद और सीतामढ़ी से चुनाव जीत गये हैं। वहीं सात सीटों पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली लोजपा भी हाजीपुर (सु), खगड़िया, जमुई (सु), मुंगेर, समस्तीपुर (सु) और वैशाली से जीत दर्ज की है।

अररिया संसदीय क्षेत्र से राजद के मो. तस्मीलुद्दीन जीत गए। आरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के राजकुमार सिंह, जमुई (सु) संसदीय क्षेत्र से लोजपा के चिराग पासवान जीते।

मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को राजद के राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 61 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। भागलपुर से राजद के बुलो मंडल ने भाजपा के शाहनवाज हुसैन को करीब पांच हजार मतों से हरा दिया है।

RJD को भी नुकसान

bihar loksabha election result

सासाराम (सु) सीट से लोकसभा की अध्यक्ष मीरा कुमार को भाजपा में आये पुराने धुरंधर छेदी पासवान ने मात दे दी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राम सुंदर दास लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान से करीब दो लाख मतो से चुनाव हार गये।

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री और पार्टी प्रत्याशी मीसा भारती भाजपा के रामकृपाल यादव से करीब 50 हजार मतों से चुनाव हार गई हैं। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से राजद उम्मीदवार और वर्तमान सांसद प्रभुनाथ सिंह हार गये।

दरभंगा से कीर्ति आजाद, पश्चिमी चंपारण से भाजपा के निवर्तमान सांसद संजय जायसवाल चुनाव जीत गये हैं। जायसवाल ने जद यू के प्रकाश झा को हराया है। वैशाली से राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह हारे गए जबकि कटिहार से एनसीपी उम्मीदवार तारिक अनवर चुनाव जीत गये।

इन्होंने दर्ज की जीत

bihar loksabha election result
जमुई     चिराग पासवान (लोजपा)
नवादा     गिरिराज सिंह (भाजपा)
पाटलिपुत्र  रामकृपाल यादव (भाजपा)        
अररिया    तस्लीमुद्दीन (राजद)
सुपौल     रंजीता रंजन (कांग्रेस)
समस्तीपुर  रामचंद्र पासवान (लोजपा)
दरभंगा     कीर्ति आजाद (भाजपा)
मधेपुरा     राजेश रंजन यादव (राजद)
सारण      राजीव प्रताप रुडी (भाजपा)
भागलपुर   बुलो मंडल (राजद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed