{"_id":"61812d3aa4a352d5b3d0cf59d35605df","slug":"bihar-election-results-2014-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश सरकार पर मंडराने लगे खतरे के बादल! ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीतीश सरकार पर मंडराने लगे खतरे के बादल!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 May 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की 40 सीटों में से 30 सीटों पर राजग की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू के कई विधायक पाला बदलने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
यानी अगर सबकुछ ठीक रहा तो नरेंद्र मोदी का ताजपोशी के बाद नीतीश सरकार का जाना तय है। हालांकि भाजपा की सहयोगी लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान ने भी कहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जदयू में भगदड़ मचेगी और नीतीश सरकार अपने आप गिर जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह तक कह दिया कि बिहार में नवंबर, 2014 तक मध्यावधि चुनाव होंगे। पासवान ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा गठबंधन लंबा चलेगा। विधानसभा का चुनाव हम मिलकर लडेंग़े और दो-तिहाई सीटों पर एनडीए की जीत होगी।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी नीतीश सरकार को खतरे में बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रवैये के कारण सरकार परेशानी में आ गई है।
जदयू विधायकों में नाराजगी है। वे सरकार और पार्टी से खुश नहीं हैं। हालांकि, हुसैन ने यह भी साफ किया कि भाजपा सरकार गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी।
कुछ ही दिन पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे और राज्य में भाजपा के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि जदयू के 50 विधायक भाजपा के संपर्क में है। भाजपा के एक अन्य नेता अश्चिनी चौबे ने तो 21 मई तक नीतीश सरकार गिर जाने की भविष्यवाणी भी कर दी थी।