फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar election result

कौन पहनेगा बिहार के सिंहासन का ताज, फैसला आज

Sun, 08 Nov 2015 05:20 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 05:20 AM IST
विज्ञापन
bihar election result

बिहार की जंग बेशक राज्य में सरकार बनाने को लेकर है। मगर चुनाव के पीएम मोदी बनाम नीतीश बन जाने के वजह से रोचकता इतनी बढ़ गई है कि इसके परिणामों पर देश-दुनिया की नजर है।

विज्ञापन


चुनाव बाद के तमाम सर्वे में राजग और महागठबंधन के बीच कांटे कि टक्कर दिखाने के बाद परिणाम को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ा हुआ है। सूबे के चुनावी नतीजों का लोग दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार की सत्ता का बादशाह राजग होगा या महागठबंधन इसका फैसला रविवार दोपहर तक हो जाएगा। चुनाव आयोग ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। तो मीड़िया भी हर पहलू को दिखाने के लिए कमर कस मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल थामे नतीजों का इंतजार

bihar election result

वैसे चुनाव परिणाम के शुरूआती रूझान मतगणना शुरू होने के तुरंत बाद सुबह आठ बजे के बाद से ही आने लगेंगे। लेकिन पूरी तस्वीर दोपहर तक ही साफ हो पाएगी। राजग और महागठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर अंतिम समय तक अपने हौसले को बुलंद बनाए हुए हैं।

हर गठबंधन ने पोल सर्वे नतीजों के दावे को झुठलाते हुए पूर्ण बहुमत का दावा किया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि उनका गठबंधन 190 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। तो राजग में भी सूबे से अच्छे परिणाम का इंतजार है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि लेह से लेकर केरल तक भाजपा के विचार की जीत हो रही है। बिहार में भी जीत निश्चित है।

भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न की तैयारियां पूरी हैं। मुख्यालय के बगल वाले बंगले में मीड़िया के साथ चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देने के लिए पूरा इंतजाम किया गया है।

चुनाव परिणाम के पुख्ता इंतजाम

bihar election result

इस बीच चुनाव आयोग ने भी सूबे के परिणाम के दिन की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। परिणाम के बाद किसी तरह की अशांती न उत्तपन्न हो इसके लिए राज्य के पुलिस-प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।

सूबे के प्रमुख हिस्सों में सुरक्षा पूरी तरह चाक चौबंद कर दी गई है। राज्य की तैयारियों पर चुनाव आयोग पल-पल नजर रखे हुए है। वहीं चुनाव परिणामों को आम जन तक पहुंचाने के लिए मीड़िया की तमाम टीमें अपने लाव लश्कर के साथ एक दिन पहले से ही मैदान में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed