नीतीश का मोदी सरकार पर हमला, 'बिहार नहीं दिल्ली में है जंगलराज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाऊस कोर्ट में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार व पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटियाला हाऊस कोर्ट की घटना की जमकर निंदा की और सीधे मोदी सरकार को निशाने पर लिया।
नीतीश कुमार ने मोदी सरकार से पूछा कि जो घटना पटियाला हाऊस कोर्ट में हुई उससे क्या पता चलता है कि जंगलराज बिहार सरकार में है या दिल्ली में है? उन्होंने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि जंगलराज दिल्ली में है।
वहीं उन्होंने जेएनयू में तथाकथित देश विरोधी नारेबाजी और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर कहा कि उनके खिलाफ देशद्रोह का कोई सबूत पेश नहीं किया गया है।
The manner in which attacks happened in Patiala House Court premises,shows that there is 'jungle raj' in Delhi-Bihar CM Nitish Kumar
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016
जेएनयू मसले पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जेएनयू मामले पर कहा कि देश भक्ति का ठेका तो केवल केंद्र में बैठे लोगों के पास है और दूसरी पार्टी के लोग देशद्रोही हैं।
Deshbhakti ka theka toh kewal kendra mein baithe logon ke paas hai,aur doosre party ke log deshdrohi hain-Tejaswi Yadav
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016
उधर, माकपा नेता सीताराम येचूरी ने बताया कि जेएनयू विवाद को लेकर वामपंथी नेताओं समेत, जेडीयू, आरजेडी और एनसीपी पार्टी नेता राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और इस मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
जेएनयू विवाद पर वामदलों ने आगामी 23 फरवरी से और 25 फरवरी तक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आह्वान किया है।