{"_id":"9402f6a901c0a9c769042dd631118684","slug":"bihar-cm-manjhi-talks-on-nitish-relation-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मांझी बोले, नीतीश राम और मैं लक्ष्मण","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब मांझी बोले, नीतीश राम और मैं लक्ष्मण
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 25 Nov 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राम और खुद को लक्ष्मण बताया है।
विज्ञापन
मंगलवार को संपर्क यात्रा के दौरान जहानाबाद में नीतीश के साथ मंच साझा करने पहुंचे मांझी ने पूर्व सीएम की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का संकेतों में जवाब देते हुए कहा कि गरीब आदमी बेईमान नहीं हो सकता।
नीतीश ने उनके जैसे गरीब को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर विश्वास किया है। वह कभी भी उनसे अलग नहीं हो सकते। बिहार आज जहां है वो नीतीश कुमार की मेहनत का ही नतीजा है। बिहार कभी बीमारू राज्य कहा जाता था, कानून और व्यवस्था चौपट थी।
विज्ञापन
लोग कहते थे कि यह सुधर नहीं सकता, लेकिन नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया और आज बिहार की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। मांझी ने कहा कि वो नीतीश के बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संपर्क यात्रा के लिए समय निकालने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। नीतीश ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मांझी बेहतर काम कर रहे हैं।